Barabanki News... लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती....उक्त सूक्ति को चरितार्थ करते हुए ग्राम निजामपुर, ब्लाक बनीकोडर तहसील रामसनेहीघाट के निवासी राम केवल पुत्र जगदीश ने आज़ादी के बाद निजामपुर गांव के इतिहास में पहली बार हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण कर इतिहास रचा दिया। मानव की उत्पत्ति के बाद से अब तक तमाम पीढ़ियां गुज़रीं, किन्तु निजामपुर गांव, निकट अहमदपुर टोल प्लाजा का कोई भी व्यक्ति बोर्ड परीक्षा वर्ष -2024 तक हाईस्कूल परीक्षा पास नहीं कर पाया।
नवाचार मिशन पहचान के अंतर्गत विद्यार्थियों के आत्मविश्वास एवं ज्ञान में वृद्धि हेतु संचालित, "आज का विचार", "बाल न्यूज सेन्टर", "फन डे", :ओ एम आर सीट पर अधिगम स्तर का मासिक मूल्यांकन" इत्यादि गतिविधियों से इसी गांव के राम केवल ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा वर्ष 2025, राजकीय इण्टर कॉलेज, अहमदपुर से उत्तीर्ण कर, गांव निजामपुर का हाईस्कूल उत्तीर्ण करने वाला प्रथम छात्र बना जो न सिर्फ़ राम केवल की जीत है, बल्कि पूरे परिवार, गांव, समाज और राजकीय इण्टर कॉलेज -अहमदपुर के लिए भी गर्व का पल है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी ने कहा कि छात्र राम केवल ने जो रास्ता शुरू किया है, वो आने वाली पीढ़ियों को रोशनी दिखाएगा। एक प्रेरणादाई इतिहास लिखने के लिए राम केवल एवं उनके परिवार को बधाई एवं शुभकामना देता हूं और राम केवल की आगे की पढ़ाई की जिम्मेदारी भी लेता हूं। जिससे वह पढ़कर अपने सपनों को साकर कर सके। पढ़ाई के प्रति उदासीन छात्रों के लिये राम केवल रोल मॉडल है।
For the first time since independence, someone passed high school in this village

0 टिप्पणियाँ