ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: धर्मांतरण के मामले में 2 महिला समेत 5 गिरफ्तार

 

Barabanki News... जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र में रविवार को मकान की छत पर चल रहे धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दो महिलाओ सहित 5 लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
बताते चलें कि रविवार की दोपहर सफदरगंज थाना क्षेत्र के बांकीपुर मजरे दुर्जनपुर के राकेश उर्फ़ लाला नट के मकान पर ढोलक के संगीत के साथ धर्म परिवर्तन की प्रार्थना सभा चल रही थी। इसमें सर्वाधिक दलित समाज के लोग शामिल थे। हिंदु से ईसाई बनाये जा रहे दलितों की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के जिला संयोजक विनय कुमार राजपूत ने प्रशासन को सूचना दी। मौक़े पर पहुंची पुलिस को देख धर्म परिवर्तन सभा मे भगदड़ मच गयी थी। बजरंग दल के जिला संयोजक विनय कुमार राजपूत की तहरीर पर सफदरगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ज्ञानन्जय गौतम पुत्र नौमीलाल निवासी ग्राम मोहम्मदपुर थाना सफदरगंज, श्यामसुंदर रावत पुत्र श्री केशन निवासी ग्राम बरहा थाना रामसनेहीघाट, राधेश्याम गौतम पुत्र फकीरे लाल निवासी ग्राम कटईया थाना जैदपुर व कार्यक्रम आयोजक राकेश उर्फ़ लाला की पत्नी रेखा व पुत्री शिवानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Five, including two women, arrested in connection with religious conversion case


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ