Barabanki News... जिले के असंद्रा थाना क्षेत्र में सात बच्चों के पिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार शाम उसके शव घर ही में लगे जंगले में अंगौछे से लटका मिला। मृतक के परिजन आत्महत्या की वजह आर्थिक तंगी को बता रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक असंद्रा थाना क्षेत्र के अकहोरी गांव के राम प्रताप और उनका पूरा परिवार उक्त थाना क्षेत्र के जरौली गांव स्थित अपनी ससुराल शादी समारोह में गया था। शुक्रवार को दोपहर राम प्रताप अकेले अपने घर अकोहरी गांल लौट आया और घर के सोने चला गया। देर शाम जब वो नहीं उठा तो उसके परिवार के सदस्यों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद कुछ लोग ऊपर गए तो देखा कि राम प्रताप का शव अगौंछे के सहार लटक रहा था। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना मृतक के परिवार वालों को दी। जरौली गांव से आई उसकी पत्नी और बच्चों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई पंकज के मुताबिक राम प्रताप आर्थिक तंगी में था, उसकी दो बेटियां शादी के लायक थीं, इसे लेकर भी वह काफी चिंतित रहता था।
Father of 7 children hanged to death, you will be surprised to know the reason

0 टिप्पणियाँ