ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: शादी के मंडप से प्रेमी संग भागी युवती के लिए परिजनों का नहीं पसीजा दिल, पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

 

Barabanki News... जिले के मसौली थाना क्षेत्र में प्रेमी के साथ फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी करने वाली युवती के परिजनों का दिल उसके लिए नहीं पसीजा। आखिरकार शनिवार को पुलिस ने 72 घंटों के बाद युवती का अंतिम संस्कार लावारिस शव के तौर पर कर दिया। 

 बताते चलें कि गत 5 मई को क्षेत्र थाना के लालपुर गांव के मजरे भरथीपुर मे शादी के मंडप से प्रेमी भानुप्रताप सिंह के साथ फरार होने वाली युवती शिल्पा यादव ने 7 मई को गांव के बाहर स्थित एक आम की बाग में प्रेमी के साथ फांसी लगा ली थी। पोस्टमार्टम के बाद भानुप्रताप सिंह के परिजनों ने तो युवक का शव लाकर दाह संस्कार कर दिया था, लेकिन शिल्पा यादव के पिता राजबहादुर ने दाह संस्कार से इंकार कर दिया था। पोस्टमार्टम हाउस मे 72 घंटे तक इंतजार करने के बाद भी परिजनों के न पहुंचने पर शनिवार को प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने लावारिस रूप मे युवती का दाह संस्कार कमरियाघाट शमशान मे किया। 

 आपको बता दें कि युवती के पिता राजबहादुर का कहना था कि शादी के दिन प्रेमी के साथ फरार होने के कारण मेरी जो बेइज्जती हुई है, उसके चलते उन्होंने शिल्पा से सभी संबंध तोड़ दिये थे। जिसकी लिखित शिकायत हमने 6 मई को सहादतगंज पुलिस चौकी मे कर दिया था तथा पंचनामा के दौरान ही उसने कहा था कि दोनों शवों का एक साथ दाह संस्कार प्रेमी के परिजनों द्वारा किया जाय, लेकिन भानुप्रताप सिंह के परिजनों ने ऐसा नही किया। हम शिल्पा का दाह संस्कार नही करेंगे। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता राजबहादुर ने बेटी का शव लेने से इनकार कर दिया। काफी समझाने पर भी वे नहीं माने थे। युवती का शव पोस्टमार्टम हाऊस मे रखा था।

भाई-बहनों का भी नही पसीजा दिल प्रेमी के संग फरार होने के दूसरे दिन प्रेमी के साथ फांसी लगा कर आत्महत्या करने वाली युवती शिल्पा यादव का लम्बा परिवार होने के बाद भी लावारिस बनी रही। मृतक युवती के पिता राजबहादुर सगे चार भाई रघुवीर, धर्मप्रकाश देशराज के आलावा युवती का बड़ा भाई मदन व सुधीर के आलावा 5 सगी बहने हैं, जिसमें बड़ी बहन की शादी हुई थी। मृतका की तीन छोटी बहने हैं। इतने बड़ा परिवार होने के बाद भी शिल्पा यादव अपने के बींच लावारिस बनी रही।

Family members of a woman who ran away from her lover from the wedding pavilion did not have any heart, police performed the last rites

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ