ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki : DM के निरीक्षण के दौरान कलक्ट्रेट में 17 कर्मचारी मिले नदारद, एक दिन का वेतन काटा,मांग स्पष्टीकरण

 

Barabanki News...DM शशांक त्रिपाठी का निरीक्षण अभियान लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने प्रातः 10:20 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न अनुभागों(कार्यालयों) की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। जिसमें 17 कार्मिक अनुपस्थित मिले। जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी अनुपस्थित कार्मिकों का एक दिन का वेतन काटने के साथ स्पष्टीकरण जारी करने का आदेश दिया है। 


 इन विभागों में कार्मिक रहे अनुपस्थित 
 DM शशांक त्रिपाठी के निरीक्षण में संयुक्त कार्यालय से 09 कार्मिक, सदर नजारत कार्यालय से 1 कार्मिक,खाद्य एवम औषधि प्रशाधन कार्यालय के 3, न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी(न्यायिक) के 1, कार्यालय बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी के 1,न्यायालय चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम व द्वितीय कार्यालय के 1-1 कार्मिक अनुपस्थित रहे। इससे पूर्व भी जिलाधिकारी ने 3 बार निरीक्षण किया था और सभी कार्मिकों को ससमय कार्यालय आने की चेतावनी दी थी उसके बाद भी कई कार्मिकों में सुधार न आने पर आज वेतन काटने व स्पष्टीकरण जारी करने की कार्यवाही की गई।


During DM's inspection, 17 employees were found absent in the Collectorate, one day's salary was deducted, explanation was demanded

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ