ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ नशेड़ी युवक ने दरिंदगी की हदें की पार

 

Barabanki News... जिले के मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के एक गांव में 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गांव के ही युवक ने नशे की हालत में दरिंदगी की तमाम हदें पार कर दीं। पड़ोसी के घर शादी कार्यक्रम से वो उसका मुंह दबाकर जबरन उठा ले गया और गांव के बाहर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने वहशियाना हरकतें भी कीं। उसकी दरिदंगी से गांव के लोगों में आक्रोश भी व्याप्त है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पास्को और दुष्कर्म के साथ अन्य गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

आपको बता दें कि मोहम्मदपुर खाला थानांतर्गत सूरतगंज पुलिस चौकी के एक गांव में, गुरूवार की शाम विवाह कार्यक्रम चल रहा था। सभी अपने काम में व्यस्त थे। तभी गांव का सौरभ कुमार पुत्र धर्मदास वर्मा वहां पहुंचा और बालिका को अकेला देखकर मुंह दबा कर उसे उठा ले गया। गांव के बहार एक बाग में लेकर पहुंचा उसने पहले दुष्कर्म का प्रयास किया। सफल न होने पर, युवक ने उसके प्राइवेट पार्ट में उंगलियां डालने की दरिदंगी की। गायब बालिका की खोज करके जब परिवार वाले वहां पहुंचे तो वह दर्द से तड़प रही थी। घर वाले उसे लेकर सीएचसी सूरतगंज पहुंचे जहां पर उपचार के बाद, उसे घर भेज दिया गया। सूचना पर पहुंची, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। वहीं प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया, आरोपी नशे का आदी भी है। न्यायालय में पेश किया गया हैं। वहां से उसे जेल रवान किया गया है। 

 A drug addict youth crossed all limits of cruelty with a 5 year old innocent girl

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ