Barabanki News... उपनिदेशक पंचायती राज अभय कुमार शाही ने शुक्रवार को मसौली ब्लॉक के बड़ागांव के पंचायत भवन बड़ागांव का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत भवन में संचालित लाइब्रेरी में छात्र छात्राओं से संवाद किया और जरुरी दिशा-निर्देश दिए।
पंचायती राज विभाग के उपनिदेशक अभय कुमार शाही ने सबसे सीएसी केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पंचायत सहायक सैय्यदा बानो की आईडी न बनने के कारण संचालन बंद मिलने पर नाराजगी जताई और इसे शीघ्र संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सीएसी केंद्र से मिलने वाली परिवार रजिस्टर नकल, आय, जाति, निवास और खतौनी सहित समस्त प्रकार के आवेदन ऑनलाईन किये जाएंगे। जिसकी फीस 30 रुपये है। जिन्हे ओआरएस खाते मे जमा करना है। उपनिदेशक ने लाइब्रेरी मे पढ़ रहे बच्चो की पढ़ाई की जानकारी लेते हुए मन लगाकर पढ़ने का आशीर्वाद दिया तथा सरकारी नौकरी पाने वाले छात्र विकास से संवाद किया। इसके पश्चात वॉटर कूलर, सामुदायिक मिलन केंद्र आंगनवाड़ी केंद्र, पंचायत कार्यालय का जायजा लेते हुए पंचायत भवन की वाल पेंटिंग की सराहना की। इसके पश्चात् उपनिदेशक अभय कुमार शाही ने ग्राम पंचायत मसौली के सीएसी केंद्र का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पंचायत सहायक हंसराम से योजनाओं के बारे मे जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सहायक विकास अधिकारी पंचायत अभय कुमार शुक्ला, डीपीएम शिवम अवस्थी, डीसी हर्षित मिश्रा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, मुईन अंसारी, पंचायत सचिव जैसराम, संजीव कुमार सिंह, मोनिका वर्मा, विनोद कुमार राव आदि लोग मौजूद रहे।
Deputy Director of Panchayati Raj visits, expresses displeasure over CSC closure, interacts with library students

0 टिप्पणियाँ