Barabanki News... कलेक्ट्रेट सभागार में DM शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबलिटी (CSR) समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ जनपद की प्रमुख औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि सीएसआर फंड का उद्देश्य केवल कानूनी औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज के प्रति दायित्व का निर्वहन है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, समाज कल्याण जैसे क्षेत्रों में यदि हम सामूहिक रूप से कार्य करें, तो जिले का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मरीजो के लिए निक्षय पोटली दिए जाने का प्रावधान है, जिसको सभी टीबी मरीजो को उपलब्ध कराने में आप सभी सहयोग कर सकते है इसी प्रकार सरकारी स्कूलो में आधारभूत सुविधाएं,राजकीय इंटर कॉलेजो में कंप्यूटर सहित अन्य सविधाएँ,समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों व अभ्युदय कोचिंग सेंटर में सुविधाएं, गौ आश्रय स्थलों में अतिरिक्त शेड व भूसा/चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने आप सभी सहयोग कर सकते है। बैठक में कंपनियों यथा ब्रिटानिया,सीपी मिल्क, बलरामपुर चीनी मिल हैदरगढ़, रिलांयस इंडस्ट्री, जेडएफ,एचपीसीएल ट्रू पवार के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी सीएसआर गतिविधियों की जानकारी दी तथा भविष्य में प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की सहमति व्यक्त की।
बैठक में उपायुक्त उद्योग,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त सहित आईआईए के अध्यक्ष सहित अन्य औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
DM appeals to industrial units, ensure effective use of CSR funds in public interest

0 टिप्पणियाँ