ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: जिला अस्पताल में CCU निर्माण की धीमी गति पर DM नाराज,तेजी से कार्य के दिए निर्देश

 

Barabanki News... डीएम शशांक त्रिपाठी और सीडीओ अन्ना सुदन ने गुरुवार को जिला अस्पताल में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का औचर निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य की गति धीमी होने पर डीएम शशांक त्रिपाठी ने नाराजगी जाहिर की और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। 

 जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी गुरुवार को भी प्रतिदिन की भांति निरीक्षणों का क्रम जारी रखा। इस दौरान उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन के साथ संयुक्त रूप से जिला चिकित्सालय में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य की गति बहुत धीमी होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और कार्य में तेजी लाने व कार्य को शीघ्र पूर्ण करने हेतु (कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लि०) को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अवधेश यादव और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉ विनोद पाल सिंह एवं राजकुमार वर्मा, हास्पिटल मैनेजर जिला चिकिसालय मौजूद रहे। 

 बृहद गो आश्रय स्थल (निबलेट फॉर्म) का किया निरीक्षण 

 जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने गुरुवार को बृहद गो आश्रय स्थल (निबलेट फॉर्म) का निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को बताया गया कि इस गौ आश्रय में 130 नर व 412 मादा पशु संरक्षित है। जिनकी नियमित देखभाल की जा रही है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों से गायों की देखभाल और सुविधा के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि गायों की देखभाल और स्वास्थ्य की नियमित जांच की जाए और पशुओं के चारे, पानी और आवास(शेड) की समुचित व्यवस्था की जाए। इसके अलावा परिसर में पौधरोपण करने के भी निर्देश दिए। 

जल-जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण 
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने शुक्लई गांव पहुँचकर जल-जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जल-जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की जांच की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को बताया गया कि 743 लोगों को कनेक्शन दिये जा चुके है। पानी की सप्लाई गांव में सुचारू रूप से की जा रही है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जल-जीवन मिशन के तहत हर घर में जल पहुंचाने के लक्ष्य की प्रगति में तेजी लाई जाए। जिलाधिकारी ने जल की गुणवत्ता की जांच की और यह सुनिश्चित किया गया कि जल पीने योग्य है। इस अवसर पर सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


DM angry over slow pace of CCU construction in district hospital, instructions given for speedy work

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ