Barabanki News... UPI व ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए से साइबर फ्रॉड किए जाने के मामले में साइबर क्राइम थाने ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 पीड़ितों के खाते में संपूर्ण 1 लाख 7 हजार रुपेय की धनराशि वापस कराई है। 1
आपको बता दें कि साइबर सेल को ऑनलाइन 1930 के माध्यम से प्राप्त 02 शिकायती प्रार्थना पत्रों में आवेदक असंद्रा थाना क्षेत्र के सिद्धौर कस्बे के मोहम्मद सैफ पुत्र अमीरुल्ला हसन के UPI के माध्यम से 1,00,000 रूपये का साइबर फ्रॉड और रामनगर थाना क्षेत्र के सुढ़ियामऊ के सूरज कुमार पुत्र मैकू लाल द्वारा ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान गूगल से फर्जी कस्टमर केयर नंबर के द्वारा 7,000 रूपये का साइबर फ्रॉड किए जाने का उल्लेख किया गया। संदर्भित मामलों में क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम सेल/थाना द्वारा तत्काल बैंक/मर्चेंट से पत्राचार कर खाता होल्ड कराकर सम्पूर्ण धनराशि कुल 1,07,000 रूपये आवेदकों के खाते में वापस कराया गया।
Cyber cell refunds cheated through UPI and online shopping

0 टिप्पणियाँ