ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: चकबंदी प्रक्रिया ज्यादा लंबी न चले, डीएम का अफसरों को निर्देश

 

Barabanki News... DM शशांक त्रिपाठी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में उप संचालक चकबंदी (डीडीसी) आलोक कुमार श्रीवास्तव सहित सम्बंधित अधिकारियों के साथ चकबंदी कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने त अधिकारियों से चकबंदी कार्यों की अद्यावधि जानकारी ली। 

 उप संचालक चकबंदी (डीडीसी) आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम चक्र की चकबंदी प्रक्रिया जिले के 6 गांवों में गतिमान है और द्वितीय चक्र की चकबंदी प्रक्रिया 35 गांवों में चल रही है। जिसमें से 16 गांवों में सर्वे व धारा 8 सहित अन्य कार्य चल रहे हैं। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन गांवों में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। वह अधिक लंबी न चले, सभी स्थानों पर चकबंदी कार्य को समय पर पूर्ण कराया जाए। भदरास, मवइया, रसूलपुर, कान्हीपुर, सहावर, बिजौली, डिंगरी, बच्छराजमऊ, लाही, बबुआपुर, ओदार, जासेपुर, सलेमाबाद सहित अन्य गांवों में चकबंदी के कार्यो की धारावार अद्यतन प्रगति से अवगत होते हुए उन्होंने कहा कि सम्बन्धित ग्रामों के काश्तकारों की आपत्तियों का निस्तारण कर समय से चकबन्दी पूर्ण कराया जाए। 

 पुराने मुकदमों के निस्तारण में तेजी लाने के दिए निर्देश जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कहा कि पुराने राजस्व वादों के निस्तारण में जनपद को प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त हुआ है। उसी प्रकार चकबंदी से सम्बंधित मुकदमों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करते हुए कार्ययोजना के अनुसार मुकदमों का मेरिट के आधार पर शीघ्रता से निस्तारण करें। इस दौरान प्रत्येक चकबन्दी अधिकारियों द्वारा निस्तारित किये गए मुकदमों के प्रगति का अवलोकन करते हुए अपेक्षाकृत कम वाद निस्तारण वाले चकबन्दी अधिकारियों का स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। 

कब्जा परिवर्तन की कार्यवाही में न हो विलंब जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कहा कि खुज्झी, बरौली, ओदार, सलेमाबाद और जासेपुर आदि सहित जिन गांवों में कब्जा परिवर्तन किया जाना है उन सभी गांवों में वर्तमान समय मे खेत के खाली होने के समय कब्जा परिवर्तन की कार्यवाही विधिक रूप से पूर्ण की जाए। 

 गतिरोध दूर करने का करें प्रयास जिलाधिकारी ने कहा कि जिन गांवों में चकबंदी प्रक्रिया का लोग विरोध कर रहे है उनसे बातचीत कर चकबन्दी के द्वारा होने वाले लाभों के बारे में अवगत कराया जाय। 

इस अवसर पर उप संचालक चकबंदी (डीडीसी) आलोक कुमार श्रीवास्तव, बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी (एसओसी) संजय कुमार विश्वास, चकबंदी अधिकारी बीके मिश्रा, सुरेश कुमार शर्मा एवं सहायक चकबंदी अधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Consolidation process should not go on for long, DM directs officers


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ