ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष ने कहा-BJP का नफरत का एजेंडा कब तक चलता रहेगा

 

Barabanki News... मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेंस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय शाह के पुतला जलाने की भी कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

 

कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से रैली निकालकर छाया चौराहे पर इक्टठा हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही विजय मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इस कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय शाह के पोस्टर भी जलाने की कोशिश की,लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मो मोहसिन ने कहा है कि मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कर्नल सोफिया कुरैशी पर जो बयान विजय शाह ने दिया है। वो बेहद निंदनीय है। ये बीजेपी की संस्कृति को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि विजय शाह ने सिर्फ कर्नल सौफिया कुरैशी का अपमान नहीं किया है, ये पूरी सेना का अपमान है। उन्होंने पूरे देश को शर्मसार किया है। आज बीजेपी का कोई नेता ये सिर उठाकर नहीं कह सकता है कि विजय शाह ने जो कहा है, वो सही कहा है। मो. मोहसिन ने इस मामले में जबल कोर्ट हाईकोर्ट का धन्यवाद दिया, जिसने इस मामले का स्वता संज्ञान लेकर एफआईआर के आदेश दिए हैं। मोहसिन ने कहा कि आखिर कब तक बीजेपी का नफरत का एजेंडा चलता रहेगा। इसलिए विजय शाह के जल्द से जल्द बर्खास्त करना चाहिए क्यूंकि उनका काम ऐसा है,जिसके लिए उन्हें माफी नहीं दी चाहिए।

   

आपको बता दें कि एक प्रोग्राम के दौरान मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था।

Congress protests against Madhya Pradesh minister Vijay Shah, district president says – how long will BJP's agenda of hate continue

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ