Barabanki News... प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सोमवार को शाम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर हाल में हुये संघर्ष में शहीद वीर सैनिकों और निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु जिला कांग्रेस कार्यालय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय सांसद तनुज पुनिया तथा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, नगर कांग्रेस के अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला की अगुवाई में कांग्रेसजनों ने एकत्र होकर कैण्डिल मार्च निकाला और छाया चौराहे पर पहुंचकर 2 मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि अर्पित करने के पूर्व स्थानीय सांसद तनुज पुनिया ने स्थानीय आवाम तथा कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुये कहा कि भारत मां के उन वीर सपूतों को हम शत-शत नमन करते हैं, जिन्होनें देश की रक्षा के लिये अपने प्राणों की आहूति दे दी। आज हम उनकी याद मे कैण्डिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। ये कैण्डिल जो हम जला रहे हैं, ये केवल रोशनी का प्रतीक नहीं बल्कि शहीद हुये वीर सैनिकों के बलिदान की ऐसी रोशनी है जो हमें सच्ची देशभक्ती का मार्ग दिखाती है। हमारी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हमेशा शहीदों के सम्मान एवं उनके परिवारों के अधिकारों के लिये संघर्षरत रही है। और इस संघर्ष की घड़ी में हर तरह से केन्द्र सरकार और भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिये वचनबद्ध है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने कहा कि, ये कार्यक्रम केवल अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने भर का नही है, बल्कि हम सभी कांग्रेसजनों का ये संकल्प है कि, हम देश के संविधान लोकतन्त्र और शहीदों के सपनों की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहेंगे। हम सभी के लिये ये भावनात्मक और ऐतिहासिक क्षण है जिसमें हम दिल की गहराइयों से वीर अमर शहीदों और निर्दोष नागरिकों जिन्होंने अपने प्रांण गवांये है उन्हें दिल की गहराइयों से याद करके नमन करते हैं।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्थानीय सांसद तनुज पुनिया, कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटो वाला, सरजू शर्मा, रामहरख रावत, शिव बहादुर वर्मा, इरफान कुरैशी, मोहम्मद फैसल, मोईनुद्दीन अंसारी, अजीत वर्मा, राजेन्द्र सोनी, फरीद अहमद, मोनू वर्मा, मुरलीधर वर्मा, ऑरिफ करपिया, संजीव मिश्रा, रमेश कश्यप, कमल भल्ला, मोहम्मद सिद्दीक सहित दर्जनों कांग्रेसजनों ने शहीद हुये सैनिकों एवं मारे गये निर्दोष नागरिकों की याद में कैण्डिल मार्च निकालकर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Congress paid tribute to the martyred soldiers and innocent civilians on the India-Pakistan border by taking out a candle march

0 टिप्पणियाँ