Barabanki News... जिले के कोठी थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस का सराहनीय कार्य देखने को मिला। यहां पीआरवी 1707 में नियुक्त कर्मियों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आत्महत्या का प्रयास कर रही महिला को प्राथमिक उपचार (सीपीआर) देकर बचा लिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोठी थाना क्षेत्र के कटरा मजरे टेंडवा में एक महिला द्वारा घर पर फांसी लगा लेने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पीआरवी कर्मियों द्वारा अल्प समय में कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़कर फांसी के फंदे से महिला को उतारा, जो कि बेहोशी हालत में थी। जिसको होश में लाने के लिये अथक प्रयास करते हुए पीआरवी कर्मचारियों द्वारा सूझ-बूझ/साहस का परिचय देते हुए परिजनों की सहायता से महिला को प्राथमिक उपचार कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) देकर महिला की जान बचाई। तत्पश्चात उपचार हेतु पीआरवी द्वारा सीएचसी कोठी ले जाया गया। पीआरवी 1707 के कर्मियों के त्वरित रिस्पांस/सेवाभाव की आम जनमानस/परिजनों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।
Commendable work of PRV police personnel, took the life of a woman from the jaws of death

0 टिप्पणियाँ