ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: फरीद महफूज किदवाई का सराहनीय कार्य, इस गांव में किया पुल का शिलान्यास,क्षेत्र में दौड़ेगी विकास की लहर

 

Barabanki News... रामनगर तहसील क्षेत्र में स्थानीय विधायक हाजी फरीद महफूज किदवाई ने सोमवार को ऐतिहासिक कार्य किया है। विधायक हाजी फरीद महफूज किदवाई ने क्षेत्र के भाई लाल रेती मजरे बसंतपुर मंझारा में पुल का शिलान्यास किया। इस पुल के निर्माण से कई गांव के लोगों को फायदा पहुंचेगा। पुल के शिलान्यास ने लोगों में खुशी का महौल है और स्थानीय लोग अपने विधायक हाजी फरीद महफूज की खूब प्रशंसा कर रहे हैं।
आपको बता दें कि रामनगर विधानसभा क्षेत्र के भाई लाल रेती मजरे बसंतपुर मंझारा में पुल नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। पुुल ना होने से क्षेत्रवासियों को 12 से 15 किलोमीटर दूर घूमकर जाना पड़ता था, जिससे बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याओं के लिए काफी परेशानी होती है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए अपनी निधि से 40 लाख रुपये की धनराशि आवंटित कर इस समस्या का समाधान किया। इस ऐतिहासिक पुल के निर्माण से गोड़ा, मोहड़वा, बसंतपुर, भाई लाल रेती, बिझला, बेलपुरवा, भैरमपुर, गोवा, मोहड़िया, नयापुरवा आदि गांवों को लाभ होगा। अब इन गांव के लोगों को मूलभूत समस्याओं के लिए लंबी यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। पुल बनने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा होगी, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। यह पुल क्षेत्र के विकास और प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

Commendable work of Farid Mahfooz Kidwai, foundation stone of bridge laid in this village, wave of development will run in the area

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ