ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: CBSE की परीक्षा में ग्रामीण इलाकों के बच्चों ने किया कमाल, अच्छे नंबर लाकर सबको चौंकाया

 

Barabanki News... CBSE की बोर्ड परीक्षा में ग्रामीण इलाकों के बच्चों ने भी कम संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत और लगन से बेहतरीन नंबर हासिल करके अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। इऩकी कामयाबी से इलाके में खुशी की लहर और उनके परिजन को गर्व की अनुभूति हो रही है। 

 आपरको बता दें कि मंगलवार को CBSE की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा जारी किया गया है। इसमें शहरी इलाकों के साथ ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बेहतरीन नंबर हासिल किए हैं। इसी क्रम में सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के मेलारायगंज के पूर्व प्रधान शिबली के दोनों बच्चों ने बेहतरीन नंबर लाकर गांव और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। पूर्व प्रधान शिबली की पुत्री सिदरा हुसैन ने CBSE की इंटरमीडिएट की परीक्षा में 91.5 फीसदी हासिल किए हैं। इसी तरह उनके पुत्र अज्जान हुसैन ने हाईस्कूल में 88.8 फीसदी अंक हासिल किए हैं। दोनों ही छात्र नगर के बाबा गुरूकुल एकेडमी के छात्र हैं। सिदरा हुसैन और अज्जान हुसैन रोजना करीब 27 किलोमीटर का सफर तय करके अपने स्कूल आते थे। शहरी इलाकों के मुकाबले कम संसाधनों के बावजूद इतने नंबर लाकर दोनों ने साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से हर काम में सफलता मिल सकती है। सिदरा और आजम की सफलता पर मेलारायगंज गांव में खुशी की लहर है। आजम और सिदरा को बधाइ देने का सिलसिला मंगलवार शाम से लगातार जारी है। आजम और सिदरा ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने तमाम शिक्षकों के साथ आपने माता-पिता को दिया है। दोनों छात्रों ने अपने शिक्षकों का धन्यवाद दिया है और संकल्प लिया है कि आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन से कुछ बनकर समाज की सेवा करेंगे।

Children from rural areas performed brilliantly in CBSE exams, surprising everyone by scoring good marks

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ