ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: ATM में पैसा निकालते वक्त दिया झांसा, बदला कार्ड, लाखों रुपये निकाले

 

Barabanki News… जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में धोखेबाजों ने एटीएम केबिन में घुसकर एक व्यक्ति को झांस देकर उसका एटीएम कार्ड बदला और उसके बाद उसके खाते से लाखों रुपये निकाल लिए। पीड़ित को जब मामले के पता चला कि तो उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई। 

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक रामपुर थाना क्षेत्र के तेलियानी गांव के शिक्षामित्र मोहनलाल 29 अप्रैल अपने भतीजे राघवराम का एसबीआई एटीएम कार्ड लेकर भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में पैसे निकालने गए थे। उन्होंने एटीएम से ₹38,000 की नकद निकासी की। इसके बाद जब मशीन में समस्या आने लगी। उसी दौरान कुछ अज्ञात युवक वहां पहुंचे और मदद के बहाने ट्रांजैक्शन कैंसिल कराने का नाटक करने लगे। इसी दौरान उन्होंने चालाकी से मोहनलाल का एटीएम कार्ड बदल दिया और किसी अन्य व्यक्ति का कार्ड थमा दिया।

 मोहनलाल को इस धोखाधड़ी का अंदेशा तब हुआ, जब उन्होंने कुछ समय बाद अपने खाते की जांच की। उन्हें पता चला कि उनके खाते से कुल ₹1,15,676 की अवैध निकासी हो चुकी है। यह निकासी बाराबंकी, फतेहपुर, लखनऊ सहित कई शहरों के एटीएम और दुकानों से की गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित मोहनलाल ने रामनगर थाने में तहरीर देकर मामले की जांच की मांग की। उन्होंने बैंक और पुलिस प्रशासन से संबंधित एटीएम और दुकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगालने, आरोपियों की पहचान करने और सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने अपने नुकसान की भरपाई की भी गुहार लगाई है। 

रामनगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बैंक एटीएम और संबंधित स्थानों की सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि धोखाधड़ी सुनियोजित तरीके से की गई थी। पुलिस अब आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए प्रयासरत है। थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने बताया सीसीटीवी कैमरा की जांच की जा रही है आगे कार्रवाई मुकदमा दर्ज कर की जाएगी।

Cheated while withdrawing money from ATM, changed card and withdrew lakhs of rupees

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ