Barabanki News... सदर विधानसभा क्षेत्र के देवा नगर पंचायत में BJP नेता राकेश वर्मा कर्रा की तरफ से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राकेश वर्मा कर्रा ने केंद्र सरकार के जातीय जनगणना कराने के फैसले का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए आभार प्रकट किया।
बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। राकेश वर्मा कर्रा ने अपने संबोधन में कहा कि जातीय जनगणना सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। इससे समाज के प्रत्येक वर्ग की वास्तविक स्थिति का आंकलन हो सकेगा, जिससे योजनाओं का लाभ ज़रूरतमंदों तक बेहतर ढंग से पहुंचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह निर्णय सामाजिक संतुलन और समावेशिता की दिशा में एक साहसिक और दूरदर्शी कदम है। जिससे समाज के पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने में मदद मिलेगी। बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने भी एक स्वर में इस निर्णय की सराहना की और भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष देवा अरविंद वर्मा बब्लू, समर वर्मा,आनंद सिंह मोनी,शुभम वर्मा,राकेश प्रधान,वकील वारसी,छोटे मियां,जमाल अहमद,बृजेश यादव,रामकैलाश गौतम,अरविंद लुक्का सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Caste census will prove to be a milestone towards social justice and inclusive development- Rakesh Karra

0 टिप्पणियाँ