ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: CMO ने CHC-PHC का किया ताबड़तोड़ निरीक्षण, मिलीं कई खामियां, सुधार के दिए निर्देश

 

Barabanki News... CMO अवधेश कुमार यादव ने शनिवार को ताबडतोड़ CHC-PHC का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी जगह कुछ ना कुछ खामियां जरूर मिलीं। इसर CMO ने सुधार के निर्देश दिए हैं। 

 CMO अवधेश कुमार यादव ने दोपहर करीब 12:30 बजे सबसे पहले हरख प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय सीएचसी अधीक्षक डॉ नितीश सिंह अधीक्षक, व पीएचसी पर कार्यरत अधिकारी/कर्मचारियों में सीएमएस डॉ पूनम सचान, एलटी नेहा गौतम, एएनएम बेचन लाल वर्मा तथा स्वीपर कम चौकीदार राजेन्द्र उपस्थित पाये गए। इस दौरान चिकित्सालय बिल्डिंग के सामने परिसर में 04 सूखे पेड़ पाए गए, जिसके लिए अधीक्षक को वन विभाग से समन्वय स्थापित कर पेड़ को कटवाने, परिसर में मिट्टी के ढेर को समतल कराने, चिकित्सक आवास की मरम्मत व पुताई कराने, चिकित्सालय बिल्डिंग के पीछे परिसर की साफ-सफाई, वाशरूम / शौचालय की साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ रखने व शीतल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित रखेने के निर्देश दिये गये। परिसर में ईडीएल लिस्ट चस्पा नहीं थी जिसके लिए निर्देशित किया गया कि ईडीएल लिस्ट चस्पा की जाये तथा नियमित रूप से अद्यतन भी की जाये। 

वार्ड का दरवाजा टूटा था जिसकी मरम्मत कराये जाने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के समय तक कुल 31 मरीजों का ओपीडी में उपचार किया गया था तथा 8 मरीजों की विभिन्न प्रकार की जांचें की गयी थी। आयुष्मान आरोग्य मंदिर हरख में कार्यरत सीएचओ उमरा खान उपस्थित थी, जिनके द्वारा मरीजों का उपचार किया जा रहा था। सीएचओ को निर्देशित किया गया कि वह आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में पर्याप्त मात्रा में आईईसी मैटेरियल, ईडीएल सूची तथा उपलब्ध करायी जा रही जाचों की सूची चस्पा करायें। अधोहस्ताक्षरी द्वारा सीएचओ को अधिक से अधिक टेलीकंसल्टेशन किये जाने के निर्देश दिये गये।

 इसके बाद CMO अवधेश कुमार यादव ने लगभग 01:30 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सेठमऊ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अधीक्षक डॉ नितीश सिंह, सीएचसी हरख व पीएचसी कुर्सी पर कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित पाये गए। यहां CMO अवधेश कुमार यादव ने चिकित्सालय के विभिन्न कक्षों की साफ-सफाई कराने, वाशरूम की सफाई कराने, दवा वितरण कक्ष में दवाओं एवं डिब्बो को व्यवस्थित तरीके से रखेने, नर्स रूम में दरवाजा लगाने, ईडीएल सूची चस्पा कराये जाने, चिकित्सालय बिल्डिंग के सामने लगी झाड़ियों की सफाई कराये जाने के निर्देश अधीक्षक को दिये गये। मरीजों एवं तीमारदारों हेतु शीतल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। चिकित्सालय परिसर में बाउण्ड्री वाल न होने के कारण ग्रामीणों द्वारा चिकित्सालय परिसर में जगह-जगह गोबर के ढेर लगाये गये हैं जिसके लिए अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि सम्बन्धित से समन्वय स्थापित करते हुए चिकित्सालय परिसर की साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के समय तक कुल 23 मरीजों का उपचार किया गया था। 

 इसी तरह CMO अवधेश कुमार यादव ने सतिरख सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक को निर्देशित किया कि निरीक्षण के दौरान उक्तानुसार दर्शायी गयी कमियों का निराकरण अविलम्ब कराकर कृत कार्यवाही की आख्या से अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराना सुनिश्चित करें।


CMO inspects CHC-PHC, finds many flaws, gives instructions for improvement

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ