ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: CBSE रिजल्ट-वकील फारूक अय्यूब के दो बेटों ने रचा इतिहास, क्यूं कहा जा रहा, बड़े मियां, तो बड़े मियां, छोटे मिंया सुबहान अल्लाह....

 

Barabanki News... मंगलवार को जारी किए गए CBSE की बोर्ड परीक्षा के नतीजों में जिले के मशहूर वकील फारुक अय्यूब के बेटों ने कमाल कर दिखाया है। दोनों बेटों ने बेहतरीन नंबर लाकर टॉपर्स में जगह बनाई है। इससे परिवार सहित आसपास के लोगों में खुशी की लहर है और इस कामयाबी के लिए सभी फारूक अय्यूब और उनके बच्चों की सराहना कर रहे हैं। 

 शहर के सेंट एंथोनी स्कूल में अध्ययनरत फारूक अय्यूब के छात्रों ने CBSE की बोर्ड परीक्षा में टॉप 10 में आकर अपनी अलग पहचान बनाई है। फारूक अय्यूब के बड़े बेटे समद अय्यूब ने कक्षा 12 में 92 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं और PCM ग्रुप में स्कूल में सेंट एंथोनी स्कूल में सबसे अधिक अंक पाने वाले छात्र बने हैं। इसी तरह फारूक अय्यूब के छोटो बेटे फ़ज़ल अय्यूब ने बड़े भाई को पछाड़ते हुए हाईस्कूल में 94 प्रतिशत नम्बर हासिल किए हैं। हाईकोर्ट के अधिवक्ता फारूक अय्यूब ने अपने बेटों की इस कामयाबी से बेहद खुश कहते हैं। बड़े बेटे से ज्यादा छोटे बेटे के नंबर आने पर वो कहते हैं बड़े मियां, तो बड़े मियां, छोटे मिंया सुबहान अल्लाह। दोनों बेटों ने बोर्ड परीक्षा बेहतर प्रदर्शन अपने माता-पिता के अरमानों को पंख लगा दिया है। दोनों बेटों ने परिवार के साथ जिले का भी नाम रौशन किया है। रिजल्ट जारी होने के बाद से अय्यूब व उनके बेटों समद व फजल को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देंने का सिलसिला जारी है। लोग इस सफलता पर उन्हें और उनके परिवार को बधाईयां दे रहे हैं। समद इस सफलता के लिए विद्यालय के अध्यापकों और माता-पिता को श्रेय दे रहे हैं। वहीं फजल ने भी आगे इससे अधिक मेहनत कर विद्यालय के साथ माता पिता और जिले का नाम पूरे देश में बुलंद करने का संकल्प लिया है।


CBSE Result- Lawyer Farooq Ayyub's two sons created history, why are they being called Bade Miyan, to Bade Miyan, Chote Miyan Subhan Allah....

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ