ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: अवैध प्लाटिंग पर गर्जा प्रशासन का बुलडोजर, मचा हड़कंप

 

Barabanki News... सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के टिकैतनगर में गुरूवार को अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलवा दिया है। प्लाटिंग के लिए खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन किया गया था और धड़ल्ले से लोगों को प्लाट बेचे जा रहे थे। 

एसडीएम सिरौलीगौसपुर प्रीति सिंह की मौजूदगी में गुरुवार की शाम 4 बजे यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान टिकैतनगर पुलिस और नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी शीलू अवस्थी भी मौजूद रहीं। अधिशासी अधिकारी शीलू अवस्थी ने बताया कि इस प्लाटिंग के लिए धारा 80 (1) के तहत आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी। प्रशासन ने पहले ही संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर दी थी। नोटिस का जवाब न मिलने पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि विष्णु कांत तिवारी, शिवकुमार, सालिकराम रावत, शिवनारायण को नोटिस जारी की गई थी लेकिन अवैध प्लाटिंग का काम नहीं बंद किया ना ही धारा 80 (1) कराई जिसके कारण आज कार्रवाई की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध प्लाटिंग करने वालों में हड़कंप मच गया है। एसडीएम सिरौली गौसपुर प्रीति सिंह के द्वारा बताया गया अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की गई है।

Bulldozer of gardener administration on illegal plating, stirred up

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ