ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: दिव्यांगजनों को बनावटी अंग और सहायक उपकरणों की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ब्लॉकवार कैंप 14 मई से

 

Barabanki News.... जिले में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले दिव्यांगजनों को बनावटी अंग और सहायक उपकरणों की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पात्रों के चिन्हांकन और परीक्षण के लिए दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की तरफ से 14 मई से 10 जून ब्लॉक स्तर कैंप्स का आयोजन किया जाएगा। इसमें सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चिन्हांकन और परीक्षण किया जाएगा। उक्त शिविर में विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं यथा-दुकान संचालन योजना, शादी प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, काक्लियर इम्प्लांट सर्जरी योजना के दिव्यांगजनों का चिन्हांकन कार्य कराये जाने के साथ ही योजनाओं का प्रचार प्रसार कराया जायेगा। 

आपको बता दें कि दिव्यांगजनों को बनावटी हाथ, बनावटी पैर आदि एवं अन्य सहायक उपकरण जैसे-ट्राईसाइकिल, बैसाखी, व्हील चेयर, श्रवण यंत्र, स्मार्ट केन आदि की सुविधा उपलब्ध कराये जाने के लिए पात्र दिव्यांगजनों के लिए चिन्हांकन और परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 

 विवरण इस प्रकार है :-
चिन्हांकन / परीक्षण शिविर में कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु दिव्यांगजनों को अपने साथ एक फोटो, आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाण-पत्र (यू०डी०आई०डी०कार्ड) तथा आय प्रमाण-पत्र लाना अनिवार्य है। शिविर में आने वाले दिव्यांगजन को सक्षम चिकित्साधिकारी की संस्तुति के अनुसार बनावटी अंग / उपकरण यथा-ट्राईसाइकिल, बैसाखी, व्हील चेयर, श्रवण यंत्र, छड़ी, बनावटी हाथ व पैर, कैलीपर्स आदि की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध प्राप्त करने हेतु ऐसे दिव्यांगजन जिन्हें पूर्व में तीन वर्षों के भीतर प्रश्नगत योजना के अन्तर्गत बनावटी अंग/ उपकरण की सुविधा प्राप्त हो चुकी हो वे दिव्यांगजन शिविर में प्रतिभाग न करें अन्यथा परीक्षणोपरान्त उनका आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा।


Block-wise camps to be held from May 14 to provide artificial limbs and assistive devices to Persons with Disabilities

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ