ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabank: भारतीय अवस्थी किसान संगठन ने SDM को सौंपा ज्ञापन

 

रिपोर्ट-अजय रावत 


 Barabanki News... जिले के सिरौलीगौसपुर तहसील में शुक्करवार को भारतीय अवस्थी किसान संगठन ने उपजिलाधिकारी को सम्बोधित 7 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार शरद सिंह को सौंपा।
शुक्रवार को भारतीय अवस्थी किसान संगठन के जिला अध्यक्ष सन्तोष तिवारी की अगुवाई में चौधरी अनिल कुमार नीरवंशी राम केदार रावत, मायाराम सुनीता रावत आदि कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को सम्बोधित 7 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में ग्राम पंचायत इटौरा के त्रिवेणी नगर के संतू पासी के गाटा संख्या 1135 पर दबंग रामदयाल की जमीन पर दबंगों के कब्जे का आरोप लगाते हुए मूल खातेदार को कब्जा दिलाने की मांग की गई है। साथ सूखी पड़ी माइनरों में पानी छोड़ने, दरियाबाद ब्लाक के कई गांवों के ग्रामीणों को जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं दिये जाने का जिक्र करते हुए कुल 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया है। तहसीलदार शरद सिंह ने किसान नेता को आश्वस्त किया है कि उनकी जायज मांगों पर कार्यवाही की जायेगी।

Bharatiya Awasthi Kisan Sangathan submits memorandum to SDM

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ