ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: BJP नेता को RTI के जवाब के बदले मिली धमकी,जानिए क्या है मामला?

 

Barabanki News.... जिले के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में BJP OBC मोर्चा के मंडल महामंत्री ने महिला पशु चिकित्सा अधिकारी पर RTI का जवाब न देने पर धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में महिला पशु चिकत्सक के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी है और जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। 

 प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिवेदीगंज ब्लॉक के छंदरौली गांव के BJP OBC मोर्चा के मंडल महामंत्री और पशुपालक अरविंद वर्मा बीत 8 माह पूर्व पशु चिकित्सा अधिकारी से 8 विंदुओ पर जन सूचना अधिकार के तहत जवाब मांगा था। आरोप है कि उन्होंने RTI का जवाब नहीं दिया, बल्कि उल्टे उन्हें जान से मारने व गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराने की धमकी दे डाली। BJP OBC मोर्चा के मंडल महामंत्री ने इस मामले में लोनी कटरा थाने में तहरीर देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामले में पुलिस का कहना है कि तहरीर दोनों तरफ से मिली से है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मामला जो भी जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि मामला क्या है? 

 आरोप है कि त्रिवेदीगंज ब्लॉक में तैनात एक महिला पशु चिकित्सा अधिकारी आए दिन किसी न किसी मामले में सुर्खियों में बनी रहती हैं। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि वो पशुओं के इलाज के लिए पैसें लेती हैं और बाहर की दवाएं लिख देती हैं। आरोप ये भी है कि वो सिर्फ कागजों पर पशुओं का टीकाकरण करती हैं। ये भी कहा जाता है कि पशु चिकित्सा अधिकारी पशुपालकों से सीधे मुंह बात नहीं करती। उन पर एक गंभीर आरोप ये है कि अगर कोई पशुपालक उन्हें किसी जानकारी के लिए फोन करे, तो वो फर्जी परेशान करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित तहरीर दे देती हैं। इससे क्षेत्रीय पशुपालक में पशु चिकित्सा अधिकारी से खौफ की स्थिति बनी हुई है। वहीं पशुपालक राजकीय पशु चिकित्सालय न जाकर झोलाछाप डाक्टरों के चंगुल में फंस जाते हैं। 

BJP leader gets threat in return for RTI reply, know what is the matter?

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ