ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Lucknow: BJP गंगा जमुनी-तहज़ीब को खत्म करने पर आमादा-डॉ बिलाल अहमद खान

 


Lucknow News... BJP धर्म के नाम पर गंगा जमुनी तहज़ीब को खत्म करने पर आमादा है, उसके नेता गण सांप्रदायिक ध्रवीकरण करने की कोशिश में लगे रहते हैं। उक्त विचार समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव डॉ बिलाल अहमद खान ने चिनहट के गौरव विहार में पीडीए जन पंचायत चौपाल के दौरान व्यक्च किए।

समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष मा.डॉ एस पी सिंह पटेल जी के निर्देश पर आयोजित पीडीए जन चौपाल में प्रदेश सचिव और रामा महाविद्यालय, चिनहट की एमएड विभाग की अध्यक्ष  डॉ. कल्पना वर्मा ने कहा कि जिस तरह से भाजपा के एक सिरफिरे मंत्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर बयान दिया। उससे बीजेपी का चाल चरित्र चेहरा और फर्जी राष्ट्रवाद उजागर हो गया है। देश किसी भी हालत में महिलाओं ,सैनिकों और राष्ट्र की ख़िलाफत बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली , वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय देने की भी मांग की। 

इस मौके पर सपा नेता मनोज यादव ने कहा कि सरकार आरक्षण,बेरोजगारी, महंगाई,रोजगार जैसे मुद्दों पर बात करने से घबराती है,आने वाले 2026 में शिक्षक /स्नातक MLC के चुनाव में सपा प्रत्याशी को जिताने के लिए अभी से लगना होगा। कार्यक्रम में अनेक लोगों ने अपने विचार रखें! इस अवसर पर सर्वेश यादव,अजीत प्रजापति,अयाज अहमद,राम प्रवेश पटेल,हरि कृष्ण यादव,शिवराज शर्मा,एच बी प्रजापति, ए के सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे!


BJP is hell bent on ending Ganga Jamuni Tehzeeb – Dr Bilal Ahmed Khan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ