ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: BIP MLC अवनीश पटेल का दावा-इतिहासकारों से जबरदस्ती लिखवाया गया 'अकबर महान'

 

Barabanki News... BJP एमएलसी अवनीश पटेल ने दावा किया है कि इतिहासकारों से 'अकबर महान' जबरदस्ती लिखवाया गया है। उन्होंने ये भी कहा है कि ऐसा नहीं है कि इतिहासकारों ने हिंदू राजाओं के लिए बेहतर नहीं होगा,लेकिन तत्कालीन सरकारों ने उसे सामने नहीं आने दिया। इसके वजह से सनातनी हिंदू राजाओं का इतिहास सामने नहीं आ सके।


   


रविवार को BJP जिला दफ्तर पर देवी अहलियाबाई होलकर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के सिलसिले में प्रेंस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों के सवाल पर अवीनीश पचेल ने कहा कि मैं इस बात को कह सकता हूं कि इतिहासकारों से अकबर महान जबरदस्ती लिखवाया गया होगा। उन्होंने आगे कहा कि अकबर को महान लिखने वाले इतिहासकार की कलम उसकी हो ही नहीं सकती, जो इतिहासकार रहा हो। उन्होंने कहा कि जब एक इतिहासकार स्वच्छ रुप से इतिहास का आकलन करत है, तो वो राज माता अहलिया बाई के बारे में लिखता है, निष्पक्ष रुप के बारे में जब किसी राजा के बारे में अकलन करता है, कैसे राजा, राजा अपनी प्रजा के बारे में जीता है। प्रभु राम के बारे में एक व्यक्ति कुछ कहता है, तो वो अपनी रानी को छोड़ देते हैं, तो ऐसे राजा सनातन संस्कृति बने हुए राजा था। राज माता अहलिया बाई होलकर सनातन संस्कृति को बढ़ाने वाली राजा थीं। अगर उनके बारे में वो लिखते, तो तुष्टिकरण की राजनीति नहीं चलती,तो तुष्टीकरण की राजनीति के चलते इन राजाओं को पीछे छोड़ा गया। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा नहीं कि उन्होंने लिखा नहीं होगा,लेकिन तत्कालीन सरकारों ने उसे जनता के बीच नहीं आने दिया। ये उनका दोष रहा।


BIP MLC Avnish Patel claims historians were forced to write 'Akbar the Great'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ