Barabanki News... जिले के मसौली थाना क्षेत्र के मलौली गांव में निजी अस्पताल चलाने वाले डॉक्टर सत्येंद्र कुमार का पेस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजन अंतिम संस्कार से पहले हत्यारो को पकड़ने की जिद पर अड गये। इसके बाद मौक़े पर पहुंचे रामनगर की क्षेत्राधिकारी गरिमा पंथ, फतेहपुर के क्षेत्राधिकारी जगतराम कनौजिया, मसौली थाने के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह सहित रामनगर, बदोसराय फतेहपुर थाने की पुलिस और पीएसी के समझाने बुझाने के बाद परिजनों ने करीब 3 घंटे बाद दाह संस्कार किया।
आपको बता दें कि थाना क्षेत्र के ग्राम मलौली मे बीती मध्य रात्रि अज्ञात हमलावारो ने एक निजी चिकित्सक सत्येंद्र कुमार उर्फ़ ओमप्रकाश पुत्र गंगा प्रसाद विश्वकर्माकी लाठी डंडो से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, अपर पुलिस अधीक्षक विकास श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी गरिमा पंथ ने घटनास्थल का जायजा लिया था तथा मसौली पुलिस ने करीब एक दर्जन से अधिक लोगो को थाने लाकर पूछताछ कर रही थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मसौली थाना क्षेत्र के डडियामऊ गांव के 23 वर्षीय सत्येंद्र कुमार उर्फ़ ओमप्रकाश पुत्र गंगा प्रसाद विश्वकर्मा फार्मेसिस्ट का कोर्स करने के बाद बीते एक वर्ष से मलौली गांव में विश्वकर्मा मेडिकल स्टोर एवं फार्मा क्लिनिक चला रहा था।
After much persuasion by police officials, the family of deceased doctor Satyendra Kumar was cremated after 3 hours.

0 टिप्पणियाँ