ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: दोस्तों के साथ घूमने निकला युवक लापता,शारदा नहर के किनारे मिली बाइक, गहराया सस्पेंस

 

रिपोर्ट-अमित गुप्ता 


 Barabanki News... जिले के कुर्सी थाना क्षेत्र में 6 दिन पूर्व दोस्तों के साथ घूमने निकला युवक लापता हो गया। लापता युवक के दोस्त मामले में सही जवाब नहीं दे पा रहे हैं। युवक के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं शुक्रवार शाम शारदा नहर के किनारे युवक की बाइक मिलने से मामले में सस्पेंस गहरा गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।


 प्राप्त जानकारी के मुताबिक कस्बा वा थाना कुर्सी के दक्खिन टोला मोहल्ला के कमलेश गौतम का 20 वर्षीय पुत्र पंकज गौतम बीती 18 मई को कस्बे के ही अपने दो दोस्तों के साथ घूमने निकला था। वो लखनऊ के संसारपुर जाने की बात कहकर बाइक से निकला था। देर रात तक पंकज घर वापस घर नहीं लौटा। वहीं उसके दोनों दोस्त अपने घर वापस लौट आए। देर रात तक जब पंकज घर नहीं आया, तो पिता ने उसके फोन किया। उसका फोन बंद मिला। पिता ने युवक के दोस्तों से पूछा तो दोनों सही जवाब नहीं दे सके। इसके बाद लापता युवक के पिता ने पुत्र के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी। इसके बाद शुक्रवार शाम को युवक की बाइक लावारिस हालत में देवा के मित्तई स्थित शारदा नहर पटरी के किनारे झाड़ियों में मिली, लेकिन युवक का पता नहीं लग सका है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुर्सी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात मे अपहरण का मुकदमा दर्ज है। बाइक मित्तई नहर की पटरी पर मिली है। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ