ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: गाय चोरी कर ले जा रहे कसाई को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ा, पुलिस को सौंपा

 

Barabanki News... जिले के कुर्साी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात गाय खोलकर ले जाते वक्त करते समय लोगों ने चोर को पकड़ लिया। पकड़ा गया चोर कस्बे का ही कसाई निकला है। लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस आरोपी से पछताछ कर रही है। 

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुर्सी थाना व कस्बे के रहीस अहमद कस्बे के बाहर खेतों में घर बनाकर रहते हैं। घर के पास ही उनकी गाय बंधी हुई थी। गुरुवार देर रात करीब 11 बजे रहीस शौचालय जाने के लिए उठा, तो उसने देखा की एक चोर हाते में बंधी एक गाय को खोल रहा है। उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन बाहर निकले और शोर मचाने लगे। शोर सुन चोर मौके से भागने लगा। ग्रामीणों ने चोर को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े गए चोर की भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी। 

सूचना पर पहुंची पुलिस चोर को अपने साथ थाने ले गई। थानाध्यक्ष कुर्सी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया चोर कस्बे के ही कुरैशी मोहल्ले का रहने वाला है जोकि अभी नाबालिग है। फिलहाल आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


A butcher who was stealing a cow was caught red-handed, handed over to the police.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ