रिपोर्ट-मो. उमैर
Barabanki News... कुछ करने के लिए उम्र माएना नहीं रखती, आप अपने जोश और जज्जबे के दम पर कभी भी,कहीं भी आप अपनी जगह बना सकते हैं। इस बात कर दिखाया है नगर के क्रिकेटर और जिम ट्रेनर से एक्टर बने हिमांशु श्रीवास्तव उर्फ हिमांशु राजन (सक्रीन नेम) ने। अपने जीवन की 40 दहाईयां पार करने के बाद उन्होंने ढाई साल पहले एक्टिंग के मैदान में कदम रखा और इस छोटे से वक्फे में उन्होंने 26 शृर्ट फिल्मस, 3 फिल्में और कई OTT फिल्म कर चुके हैं। यहीं नही इस दौरान वो अजय देवगन, रितेश देशमुख समेत कई नामी कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं। इन दिनों उनकी फिल्म रेड-2 सिनेमा घरों में है, जिसमें में वो रितेश देशमुख के अंगरक्षक और उनके बेहद करीबी होने का किरदार अदा कर रहे हैं। आपको बता दें कि नगर के हिमांशु श्रीवास्तव बेहतरीन क्रिकेटर होने के साथ ही बेहतरीन जिम ट्रेनर भी हैं। वो अयोध्या रोड पर स्टेडियम के सामने अपना जिम भी चलाते हैं। ढाई साल पहले उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की। अस दौरान उन्हौंने कई शॉर्ट फिल्म और OTT फिल्मों में काम किया। कई फिल्मों में काम करने के बाद अब वो एक मंझे एक्टर हो गए हैं। इस वक्त उनकी फिल्म रेड-2 सिनेमा घरों में है। अजय देवगन इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं,जबकि रितेश देशमुख इस फिल्म मेन विलेन हैं। रेड की सिक्वेल रेड-2 में हिमांशु श्रीवास्तव उर्फ हिमांशु राजन रितेश देशमुख के गार्ड जयंत का रोल कर रहे हैं। फिल्म में वो रितेश देशमुख के सबसे भरोसेमंद शख्स का रोल अदा कर रहे हैं। फिल्म में वो रितेश देशमुख के सारे राज वो जानते हैं।
हिमांशु राजन बताते हैं कि रेड-2 जल्द ही OTT प्लेटफार्म पर रिलीज होगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा वो और भी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। योगी आदित्यनाथ पर बन रही फिल्म में भी वो एक्टिंग करते नजर आएंगे। हिमांशु राजन इससे पहले OTT फिल्म पति, पत्नी और कांड में मुख्य विलेन का किरदार निभा चुके हैं। इस फिल्म में उनका इनकाउंटर भी हो जाता है। इसके अलावा हिमांशु राजन के पास और भी कई बड़ी फिल्मों के ऑफर हैं। वो कहते हैं कि ढाई साल के कैरियर में अब इतना हो गया है कि अब उन्हें ऑडिशन की तलाश नहीं करनी पड़ती। ऑडिशेन लेने वाली कंपनियां सीधे उन्हें बुलाने लगी हैं। हिमांशु राजन कहते हैं कि उन्हें एक्टिंग में बहुत संघर्ष और मेहनत करनी पडी है। ऑडीशन और सीन देने में भी उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी, लेकिन फिटनेस ट्रेनर होने की वजह से उसका ज्यादा असर उन पर नहीं हुआ। वो लोगों से दिन में एक घंटे कसरत करने की भी सलाह दी है। हिमांशु राजन की युवाओं से अपील है कि जिनमें एक्टिंग के लिए जूनून है और जिनमें एक्टिंग के स्किल हैं, वो इसमें आएं। वो उनकी हर तरह से मदद करेंगे।
26 films in two and a half years, worked with actors like Ajay Devgan and Riteish Deshmukh, the story of this gym trainer-turned-actor is interesting!

0 टिप्पणियाँ