Barabanki News... जिले की नगर कोतवाली पुलिस ने चोरी की 05 घटनाओं का खुलासा करते हुए अन्तर्जनपदीय 02 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी के जेवरात, नगदी व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल बरामद की गई हैं।
आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को को नगर कोतवाली पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर *चोरी की 05 घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 02 अन्तर्जनपदीय शातिर चोर हरदोई जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के ओमपुरी के गोविन्द पुत्र शिवदयाल और सीतापुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के कमियापुर गुलेरा गांव के जितेन्द्र पुत्र स्व0 विशुनदयाल निवासी को बड़ेल नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किया गया जेवरात, 3950 रुपये नकद व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल UP32PM0105 होण्डा बरामद किया गया।
पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण द्वारा जनपद के आस-पास के जनपदों में बरामद मोटर साइकिल से दिन में रेकी कर रात्रि को चोरी की घटना कारित करते है एवं चोरी किए गए सामान को बेचकर अपना जीवन यापन करते है। अभियुक्तगण द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत महादेव मंदिर से चाँदी का अर्घा व शेषनाग, करीब 02 माह पूर्व मकदूमपुर स्थित एक मकान से सोने-चाँदी के जेवरात, नाका सतरिख स्थित एक दुकान से पान- मसाला सहित अन्य सामान, दशहरा बाग स्थित एक मकान से जेवरात, नगदी व लैपटाप साथ ही नाका सतरिख अण्डर पास हाइवे के पास स्थित एक कॉलोनी के एक मकान का ताला तोड़कर सोने, चांदी के जेवरात व नकदी चोरी किए गए। जिस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर कई केस पंजीकृत हैं।
2 inter-district thieves arrested for stealing after doing recce on bike

0 टिप्पणियाँ