ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Baranamki: ईद के जोश में भूले कानून, जान की भी नहीं रही परवाह, एक बाइक 5 लोगों ने सवार होकर भरा फर्राटा

 

रिपोर्ट-अमित गुप्ता 

Baranamki News... रमजान के एक माह बाद ईद-उल-फित्र का त्योहार धूमधाम और जोश खरोश के साथ मनाया जा रहा है। इस जोश खरोश में नवजवान न तो कानून की परवाह कर रहे हैं और ना ही अपनी जान की। मामला कुर्सी थाना क्षेत्र के टिकैतगंज कस्बे में ईद के जोश में एक बाइक पर सवार 5 नलजवान फर्राटा भरते नजर आए और कैमरे में कैद हो गए। अब स्पलेंडर पर सवार ये पांचों जवान खूब वायरल हो रहे हैं।

 आपने दो सीट वाली बाइक अक्सर तीन लोगों को सवार देखा होगा, लेकिन कुर्सी थाना क्षेत्र के कस्बा टिकैतगंज में सोमवार को एक बाइक पर पांच लोग सवारी करते दिखे। उस पर गजब यह कि बाइक चालक हेलमेट भी नहीं लगाए था। बाइक चालक के साथ चार नाबालिक बच्चे सवार थे। बाइक चालक ने अपनी और चार बच्चों की जान की परवाह नहीं की और न ही इन्हें कानून का भय था। इनको रोकने-टोकने वाला भी नहीं कोई नहीं था। जरा सी चूक इऩ पांचों की जान पर भारी पड़ सकती थी, मगर मौका त्योहार का था तो कहा इनको कानून और जान की परवाह थी।

Baranamki News
Law 
forgotten 
 Eid
enthusiasm,
 life 
careful
bike
filled up 
filled 
furnace

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ