Barabanki News.... भारत के संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती कस्बा बदोसरांय से सटे रसूलपुर गांव के अम्बेडकर पार्क में पूर्व डिप्टी कमिश्नर शिव प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित हो, संघर्ष करो पर विस्तृत रुप से प्रकाश डाला।
इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एंव भारतीय संविधान रक्षक सेना भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री बाई फूले ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर बहुजन समाज के लिए खास कर महिलाओं के लिए भगवान से भी बढ़कर थे। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान नहीं बचा, तो कुछ भी नहीं बचेगा, संविधान बचेगा तो सब कुछ बच जायेगा। संविधान को बचाने वाले बहुजन समाज के हितैषी होंगे। रत्नेश कुमार गौतम डायरेक्टर चाइल्ड हेल्थ राजेन्द्र प्रसाद कनौजिया, रावत,प्रमोद कुमार, अक्षयवर नाथ कनौजिया बालचंद्र एडवोकेट,सीपी आजाद,रामरुप सोनकर, शेष कुमार वर्मा, राजाराम गौतम, फूल चन्द्र सोनकर गयाप्रसाद गौतम,रामशंकर खंण्ड शिक्षा अधिकारी, मंशाराम बाबू आदि ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के जीवन संघर्षों पर विस्तृत रुप से गीत सुनाए व प्रकाश डाला। इस मौके पर अजय गौतमि, सुरेश नेता, अंकुर जायसवाल धनलाल अवधेश कुमार रावत, रामसिंह राम जी इंजीनियर राजू सिंह, लक्ष्मण सोनकर सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
भारती की मंण्डली ने बांधा समां
रसूलपुर के अम्बेडकर पार्क में लोक गायक अनीता भारती की मंण्डली ने भगवान बुद्ध, बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के गीतो से बांधा समां बटोरी तालियां। रविवार को ग्राम रसूलपुर में फूलचंद्र सोनकर द्वारा आयोजित अम्बेडकर जयन्ती समारोह में लोक गायक अनीता भारती की मंण्डली ने बाबा साहेब व भगवान बुद्ध के गीतों से समा बाध दी खूब तालियां बटोरी।

0 टिप्पणियाँ