Barabanki News... असन्द्रा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने बचने के लिए बंद पड़े पुराने मुर्गी फार्म में शरण लेने गये दो बच्चों की दीवार व टीन शेड गिरने से हुई दर्दनाक मौत के मामले में शुक्रवार को राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात करके उन्हें चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का स्वीकृत पत्र सौंपा। 111 विदित हो कि गुरुवार को असन्द्रा थाना क्षेत्र के कचार मजरे हकामी गांव में बकरी चरा रहे बच्चे तेज आंधी और बारिश के कारण पास स्थित धर्मराज के पुराने मुर्गी फार्म में जा छिपे थे तभी अचानक तेज हवा के चलते जर्जर मुर्गी फार्म ढह गया था जिसमें तीन बच्चे दब गए। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर बच्चों को सीएचसी पहुंचाया था जहां डॉक्टरों ने राजीव यादव के 13 वर्षीय पुत्र शिवम और मुन्नालाल की 12 वर्षीय पुत्री ज्योति को मृत घोषित कर दिया था। बच्चों के शव को पीएम के लिए भेजा गया था। शुक्रवार को बच्चों के शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने अंतिम संस्कार राज्य मंत्री के प्रतिनिधि प्रदीप द्विवेदी व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कर दिया। 111 राज्य मंत्री सतीश शर्मा, जो उस समय गेहूं खरीद की समीक्षा कर रहे थे, ने शाम को गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने मृतक बच्चों के परिजनों को दैवी आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता का स्वीकृत पत्र सौंपते हुए सांत्वना दी। इस मौके पर उनके साथ एसडीएम अनुराग सिंह पवन कुमार सिंह रिंकू सहित कई कार्यकर्ता व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ