ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: बारिश में शरण लेना बच्चों को पड़ा भारी, दीवार गिरने से दो की मौत, एक गंभीर

 

Barabanki News... जिले के असंद्रा धारा क्षेत्र में गुरुवार की शाम आई आंधी व पानी से बचने के लिए एक बंद पड़े मुर्गी फार्म में शरण लेने पहुंचे दो मासूम बच्चों पर फार्म की दीवार गिर गई। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई,जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे इलाज के लिए सीएचसी रामसनेहीघाट में भर्ती किया गया है। 


 जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम असंद्रा थाना क्षेत्र के कचार मजरे हकामी गांव के राजीव यादव का 13 वर्षीय मासूम बेटा शिवम साइकिल सीख रहा था जबकि मुन्ना लाल की 12 वर्षीय पुत्री ज्योति के साथ ही उसका 12 वर्षीय भाई सौरभ गांव के बाहर बकरी चरा रहे थे, तभी अचानक करीब 5 बजे तेज आंधी के बाद बरसात शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए तीनों लोग पास ही धर्मराज के बंद पड़े मुर्गी फार्म के अंदर शरण लेने पहुंच गए। तभी अचानक तेज आंधी के चलते मुर्गी फार्म की दीवार गिरी और यह तीनों लोग उसी के नीचे दब गए । बच्चों की चीख पुकार पर तमाम ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर तीनों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए भिटरिया स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें सीएचसी भेज दिया। सीएचसी के चिकित्सकों ने शिवम और ज्योति को मृत घोषित कर दिया जबकि धर्मराज का इलाज किया जा रहा है। अचानक हुई इस घटना से गांव में कोहराम मच गया दर्जनों लोग सीएचसी पहुंच गए। मृतक बच्चों के परिजन उनके शव लेकर घर चले गए। 

एक बार फिर बर्बाद हुई फसले 

गुरुवार की शाम आई आंधी पानी में एक बार फिर किशानो की गेहूं की फैसल बर्बाद हो गई इससे पूर्व एक सप्ताह पहले भी आंधी पानी ने गेहूं की फसल को भिगो दिया था जिसे मड़ाई का कार्य प्रभावित हो गया था आंधी के साथ ही बारिश भी हुई। आंधी के दौरान क्षेत्र में एक दर्जन से भी अधिक पेड़ धराशाई हुए हैं मोहम्मदपुर सिद्धौर रोड पर तीन-चार पेड़ गिर गए जिससे आवागमन प्रभावित हुआ लेकिन जल्द ही बहाल भी कर दिया गया। आंधी पानी ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को भी बाधित कर दिया है देर शाम तक कई गांव की विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं की जा सकी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ