ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: रोज 20 टन CNG उत्पादित करता है ये प्लांट, केंद्र सरकार के अफसरों ने किया निरीक्षण

 

Barabanki News.... नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की सचीव निधी खरे, निदेशक एमएनआरई (MNRE) सुमन चंद्रा एवं संयुक्त सचिव भारत सरकार एवं निदेशक यूपीनेडा तथा मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से रिलायंस इंडस्ट्री द्वारा ग्राम चंदौली देवा रोड बाराबंकी में स्थापित 20 टन सीबीजी(CBG) सयंत्र का निरीक्षण किया गया। 1212 सचिव ने प्लांट के सम्बंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। संयत्र के सम्बन्ध में रिलायंस इंडस्ट्री के श्री राजेश मोहन ने बताया की इस सयंत्र से प्रतिदिन 20 टन कैंम्प्रेस बायोगैस (CNG) उत्पादित करने की छमता है। सीएनजी गैस उत्पादन में किसानो के खेतो की पराली एवं गोबर तथा चीनी मिल के खोई आदि का प्रयोग कर सीएनजी का उत्पादन किया जा रहा है। इससे किसानो से पराली आदि का क्रय किया जा रहा है। निदेशक यूपीनेडा द्वारा अवगत कारया गया कि इस सयंत्र पर जैव ऊर्जा नीति 2022 के अंतर्गत रु 75 लाख प्रति टन के हिसाब से सब्सिडी भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। बाराबंकी जिले में इस संयन्त्र के स्थापित होने से स्थानीय लोगो को रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ