ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki:आजमीन हज की ट्रेनिंग और वैक्सीनेशन 19 अप्रैल को

 

Barabanki News... हज 2025 पर जाने वालों की ट्रेनिंग और टीकाकरण 19 अप्रैल को नगर पालिका हॉल में संपन्न होगा। ये जानकारी अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने दी है। 

 जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बालेंदु द्विवेदी ने बताया कि 2025 की पवित्र हज यात्रा पर जनपद से जाने वाले हज यात्रियों की ट्रेनिंग एवं टीकाकरण (क्वाड्रीवेलेन्ट, मेनिंगोकॉकल, मैनिजाईटिस व सीजनल इन्फ्लूएन्जा वैक्सिन का टीकाकरण) कार्यक्रम 19 अप्रैल को नगर पालिका परिषद हॉल में सुबह 9 बजे आयोजित किया गया है, जिसमें हज ट्रेनर्स द्वारा हज यात्रियों को हज यात्रा से सम्बन्धित ट्रेनिंग दी जाएगी तथा गुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा गठित पुरुष/महिला डॉक्टर्स की टीम द्वारा हज यात्रा पर जाने वाले समस्त हज यात्रियों को क्वाड्रीवेलेन्ट, मेनिंगोकॉकल, मैनिजाईटिस व सीजनल इन्फ्लूएन्जा वैक्सिन का टीकाकरण किया जाएगा और ओरल पोलियो ड्रॉप पिलाया जाएगा। 

 पवित्र हज यात्रा पर जाने वाले 19 अप्रैल को आयोजित हज प्रशिक्षण / टीकाकरण कार्यक्रम में अपने साथ सभी आवश्यक पेपर (पासपोर्ट, आवेदन फार्म, 02 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, ब्लड ग्रुप जांच रिपोर्ट पेपर्स) अवश्य लायें। किसी भी असुविधा अथवा जानकारी के लिये अबुल कलाम 8887009496, मो० इरफान हाजी 7905235377 मो० महमूद 8795943063, हाजी अयाज अहमद 9918100573 एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय 315, विकास भवन, बाराबंकी दूरभाष 05248 297687 से सम्पर्क करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ