ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: क्रेय केंद्रों पर नहीं पहुंच रहा गेहूं, मोबाइल क्रय केन्द्र किसानों से सीधे करेंगे खरीद

 

Barabanki News... खाद्य तथा रसद विभाग के प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद, खाद्यायुक्त भूपेन्द्र एस चौधरी, सम्भागीय खाद्य विपणन अधिकारी (मुख्यालय) ने शनिवार को जनपद मण्डी परिसर स्थित गेहूं क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रमुख सचिव ने पाया कि मण्डी में विपणन शाखा के 05 गेहूं क्रय केन्द्र खोले गये हैं, जबकि क्रय केन्द्रों पर गेहूं की आवक अत्यन्त कम मात्रा में हो रही है। निरीक्षण के समय केवल 3 ट्रॉली गेहूं मात्रा लगभग 100 कुंतल आवक पायी गयी। 

 यही स्थिति लगभग जनपद के समस्त गेहूं क्रय केन्द्रों पर बतायी गयी। प्रमुख सचिव द्वारा निर्देश दिये गये कि जनपद में संचालित समस्त गेहूं क्रय केन्द्रों को मोबाइल क्रय केन्द्र के रूप में परिवर्तित कर दिया जाय, जिससे समस्त गेहूं क्रय केन्द्र प्रभारी कृषकों से सम्पर्क कर गेहूं की खरीद सीधे कृषक के खेत / घर से कर सकें। स्थायी गेहूं क्रय केन्द्र से मोबाइल गेहूं क्रय केन्द्र तक की वास्तविक दूरी एवं मोबाइल क्रय केन्द्र से भारतीय खाद्य निगम डिपो तक की वास्तविक दूरी का भुगतान सम्बन्धित परिवहन ठेकेदार को नियमानुसार किया जायेगा। 

 विगत दिवसों में जनपद में हुई असामयिक वर्षा के कारण गेहूं में उत्पन्न लस्चर लास एवं नमी के सम्बन्ध में जिला खाद्य विपणन अधिकारी, रमेश कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि असामयिक वर्षा के कारण गेहूं में उत्पन्न कारकों के अनुरूप खरीद हेतु निर्धारित मानकों के शिथिलीकरण हेतु पत्र खाद्य आयुक्त महोदय को प्रेषित किया गया है, जिसकी अनुमति मिलने के पश्चात गेहूं खरीद की गति में वृद्धि होगी। निरीक्षण के समय मौके पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी नवाबगंज आनन्द कुमार तिवारी भी उपस्थित रहे।

Wheat is not reaching the purchase centers, mobile purchase centers will buy directly from farmers

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ