Barabanki News... जनपद में कानून व शान्ति व्यवस्था बनाये रखने एवं आपात परिस्थितियों के नियंत्रण हेतु पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। इसके मद्देनजर शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में जहां पुलिस बल को दंगा/बल्वा नियंत्रण का पूर्वाभ्यास कराया गया वहीं DM-SP ने शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, बाजार, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर आमजनमानस को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। वर्तमान परिदृश्य में जनपद की कानून एव शान्ति व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाये रखने एवं किसी प्रकार की आपात परिस्थितियों को नियंत्रित करने हेतु पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में पुलिस बल को दंगा/बल्वा नियंत्रण का पूर्वाभ्यास कराया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल को विषम परिस्थितियों को नियंत्रित करने व दंगारोधी उपकरणों का उपयोग करने तथा उनकी बारिकियों के सम्बन्ध में समझाया गया। इस दौरान समस्त पुलिस बल को अश्रु गैस, पैलट गन, रबर बुलेट गन, एंटी राइट गन आदि के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन सौरभ श्रीवास्तव, प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।
वहीं जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, बाजार, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर आमजनमानस को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चन्द्र त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर सुमित त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अमित प्रताप सिंह आदि अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Barabanki News
Waqf Bill
Police
administration
alert mode
mock drill
riot control
DM
flag march



0 टिप्पणियाँ