ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: ममता सरकार के खिलाफ VHP का प्रदर्शन, मुर्शिदाबाद हिंसा की NIA से जांच कराने की मांग

 

Barabanki News... पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुए हिंदुओं पर वक्फ कानून की आड़ में किए गए अत्याचार के विरोध में शनिवार को शहर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर लाजपत नगर से पटेल तिराहे तक विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया तथा पश्चिम बंगाल सरकार बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग का राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि उपजिलाधिकारी आनंद तिवारी व क्षेत्राधिकार सुमित त्रिपाठी पर सौंपा। 111 विश्व हिंदू परिषद के ज्ञापन में कहा है कि बंगाल में अविलंब राष्ट्रपति शासन लगाया जाए व बंगाल की हिंसा की जांच एनआईए के द्वारा करवाई जाए ‌और दोषियों को अविलंब दंडित किया जाने के साथ ही बंगाल की कानून व्यवस्था का संचालन केंद्रीय सुरक्षा बलों के हाथों में दिया जाये। 111 साथ ही रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान कर उनको निष्कासित किए जाने की मांग की है। विरोध प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश, जिलाध्यक्ष रामनाथ मौर्य, जिला मंत्री राहुल कुमार, अमित कुमार गुप्ता, राहुल विक्रम, नेहा मिश्रा, मनीष श्रीवास्तव, विद्या प्रसाद वर्मा, ब्रह्म प्रकाश दीक्षित, दयाशंकर, सचिन प्रताप, सुमन श्रीवास्तव, किरन, अरुन गुप्ता, राजेंद्र जायसवाल, देवी सरन गुप्ता, ललराम चौधरी, अभिनव, तुलसीराम, ऋचा सिंह, अनूप, पवन, डॉ अवधेश वर्मा, देशराज सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ