ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: आजमीन-ए-हज के लिए ट्रेनिंग और वैक्सीनेशन की प्रक्रिया जारी

 

Barabanki News... आजमीन-ए-हज 2025 के लिए नगर के नगर पालिका के हाल में शनिवार को अल्पसंख्यक कल्याण और जिला खादिम-उल-हुज्जाज कमेटी के सहयोग से ट्रेनिंग और वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान माहरीन ने आजमीन हुज्जा कराम को हज के तमाम अकरकान और पूरा अमल तफसील से समझाया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें जरूरी वैक्सीन लगाई।

   

आपको बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी आजमीन-ए-हज के लिए नगर पालिका के हॉल में ट्रेनिंग और वैक्सीनेशन का इंतजाम किया गया। जिला खादिम-उल-हुज्जाज कमेटी की निगरानी में होने वाले इस कार्यक्रम में तमात 186 आजमीन-ए-हुज्जाज कराम को हज के पूरे अमल और अरकान की माहरीन और हज ट्रैनर के जरिए तफसील से ट्रेैनिंग दी गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आजमीन-ए-हुज्जाज कराम को वैक्सीनेश भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग की कई सदस्यीय टीम इस दौरान तैनात रही। 

 आपको बता दें कि इस साल जिले से कुल 186 आजमीन-ए-हज मुकद्दस सफर पर रवाना होंगे। इनमें 96 मर्द और 90 ख्वातीन हैं। इनके लिए ट्रैनिंग और वैक्सीनेशन कैंप के दौरान मुखतलिफ तंजीमात की जानिब से तरह-तरह के तोहफे हदिया किए जा रहे थे। यूनानी डॉक्टर्स एसोसीएशन की जानिब से आजमीन-ए-हज के लिए दवा की किट मुहैया कराई गई है। इसमें उनके लिए जरूरत के हिसाब से तमाम दवाएं दी गई हैं। साथ ही उनके खाने का तरीके की एक किताब भी मौसूल कराई गई है। इसके अलावा और भी कई मिल्ली तंजीमात की जानिब से आजमीन-ए-हज के लिए एहराम, तवाफ के लिए खुसूसी तस्बीह, मिस्वाक वगैरह भी हदिया की गई।


Training and vaccination process continues for Azmin-e-Haj

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ