ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: जिले को नशामुक्त करने की ली शपथ, स्लोगन और चार्ट प्रतियोगिता से किया जागरूक

 

Barabanki News... नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ शोसल डिफेंस (एनआईएसडी) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा प्रायोजित नशामुक्त भारत अभियान एक युद्ध, नशे के विरुद्ध संकल्प के साथ नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम विषयक नशामुक्ति जागरूकता व शपथ कार्यक्रम का आयोजन बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान द्वारा शहर के लखपेड़ाबाग स्थित आनन्द विहार कान्वेंट इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। 

 कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अखिलेश नारायण सिंह के बतौर प्रतिनिधि नारकोटिक्स सेल प्रभारी वरिष्ठ उप निरीक्षक अनूप शुक्ला, विशिष्ट अतिथि अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय बाबू, जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंह आनंद, कालेज के प्रबंधक एमडी आनन्द, पुलिस चौकी बड़ेल के प्रभारी तथा उपनिरीक्षक कीर्तिमान सिंह, आनन्द विहार कान्वेंट कालेज के निदेशक शैलेन्द्र सिंह, गीतकार साहब नारायण शर्मा, ओज कवि शिवकुमार व्यास सहित चाइल्ड लाइन 1098 की टीम सुपरवाइजर अवधेश कुमार, सदस्य प्रदीप कुमार, अमित कुमार,चाइल्ड फ्रेन्डली स्कूल की शिक्षिका पूनम रत्नाकर सहित 150 की संख्या में हाईस्कूल इंटरमीडिएट के छात्र छात्राएं व कालेज स्टाफ ने जिले को नशामुक्त करने की शपथ ली। छात्र छात्राओं की आयोजित स्लोगन लेखन व चार्ट प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलित करके हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनूप शुक्ला ने कहा कि छात्र छात्राएं नशे से दूर रहकर अपने कैरियर को बनाएं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी नशे का शिकार हो रही है, सभी बुराइयों की जड़ नशा है, इससे आपराधिक घटनाएं बढ़ रहीं हैं, इसे रोकना होगा। 

 शुक्ला ने कहा सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार जिले में ड्रग्स के कारोबार को ध्वस्त करने का काम किया गया है, और यह अभियान जारी है, जिले को ड्रग्स मुक्त करना है। नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम समय की मांग है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय बाबू ने कहा कि एलोपैथी चिकित्सा पद्धति में जो दवाएं इलाज के लिए प्रयोग की जाती हैं, उन्ही दवाओं का सेवन अनैतिक रूप से लंबे समय तक करना नशे की लत हो जाना है। डोपामिन,क्रोसिन जैसी कई दवाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है इसे रोकना आवश्यक है। जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंह आनंद ने कहा कि नशा समाज के लिए बुरा है, इस बुराई को जितनी जल्दी हो सके समाज को त्याग देना चाहिए। शैलेन्द्र सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि छात्र छात्राओं को शिक्षा के साथ ही इस तरह की सामाजिक समस्याओं का ज्ञान कराना आवश्यक है। आयोजक संस्था के अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम के लिए जागरूक होने की महत्ता को बताते हुए कहा कि छात्र छात्राएं यह संकल्प लें कि हम नशे से दूर रहेंगे, किसी के कहने से भी दुकान से नशे की सामग्री खरीदने नही जाएंगे। 

गीतकार साहब नारायण शर्मा ने नशामुक्ति के गीत पढ़कर लोगों को समझाया। चार्ट प्रतियोगिता में आनन्द विहार कान्वेंट कालेज की कक्षा-12 की छात्रा आफरीन ने प्रथम स्थान, अवंतिका ने द्वित्तीय, अंचल भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, वहीं स्लोगन प्रतियोगिता में जैंसी वर्मा ने प्रथम, कोमल ने द्वितीय संदीप शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जिन्हें प्रतीक चिन्ह प्रमाण पत्र व गमला फूलों से सम्मानित किया गया। छात्र छात्राओं ने भी नशामुक्ति पर भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा तिवारी ने किया।

Barabanki News
oath 
district 
drug free
aware
slogan
chart competition

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ