ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: अनूठी है 41 साल पुरानी ये परंपरा, चुनी जाती है मूर्खिस्तान की सरकार, गुदगुदा देगी यहां की व्यवस्थाएं

 

Barabanki News... शहर के लखपेड़ाबाग लॉन में 41वीं मूर्खिस्तान सरकार का गठन हुआ, इससे पहले मूर्खाधिराज अशोक सैनी ने गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाला और महालण्ठ, अंगच्छवि बण्टाधार सम्मेलन व मशविरा किया गया। मूर्खिस्तान के मूर्खोंं को टमाटर गाजर-मूली से जमकर उनका स्वागत हुआ। अधिवेशन में नामचीन मूर्खों का जमावड़ा हुआ। 

सभा प्रारम्भ में तीखे शब्दों से सबको धिक्कारा गया, फिर कवियों ने अपनी रचनाओं से सबकों मूर्ख बनायां। सभा का संचालन कर रहे रत्नेश कुमार से राष्ट्रपति ने माइक छीन कर अपने हाथों में ले लिया और मूर्खिस्तान सरकार के मन्त्रियों के विभागों का बंटवारा करते हुए सभी को पदका दुरूपयोग करने की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति के अभिभाषण में ही खूब जूतम पैजार हुआ और स्पीकर सबाह ने सदन को शान्त कराकर कार्यवाही को आगे बढ़ाया। राष्ट्रपति अशोक सैनी ने अपने सम्बोधन में देश की ऐतिहासिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शहर गधों से आबाद था बेगमगंज से लेकर सिविल लाइन, कचेहरी नहर कालोनी रेलवे स्टेशन गधों का चारागाह थी। नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को अपने पद का दुरूपयोग करना चाहिए और चारागाह खाली कराकर देश में स्थाई सरकार बनाना चाहिए। राष्ट्राध्यक्ष ने जद्दोजहद के बाद चुने गये मंत्रिमण्डल में विभागों का बंटवारा किया और सभी मंत्रियों को पद के दुरूपयोग करने की शपथ दिलाई।
विवेक वर्मा बने पीएम, अशोक सैनी राष्ट्रपति 

मूर्खिस्तान की नई सरकार गठित हुई। सर्वसम्मति से राष्ट्रपति पद पर मूर्खाधिराज अशोक सैनी व प्रधानमंत्री पद पर डा विवेक वर्मा चुने गये। शपथ ग्रहण समारोह में स्वास्थ्य विनाश और पोस्टमार्टम विकास मंत्री डा फिदा हुसैन ने कहा कि हम अस्पतालों को शीघ्र ही पोस्टमार्टम हाउस के रूप में विकसित करेंगे। देश में उद्यान उजाड़ मंत्री कवि अनिल कुमार श्रीवास्तव ‘‘लल्लू‘‘ ने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि लोग हंसना-हंसाना भूलें, पर्यावरण का विनाश हो। वहीं देश की समस्याओं को रखते हुए अन्याय बढ़ाओं, कानून मिटाओ मंत्री हुमायू नईम ने कहा कि जजों की नियुक्ति का पैमाना बदलना चाहिए, ऐसा जज बनाया जाय जो अपने मन का काम करे कानून की बात न समझे। शिक्षा एवं संस्कृति बण्टाधार मंत्री डा अम्बरीश ‘‘अम्बर‘‘ ने कहा कि देश में शिक्षा और संस्कृति का विनाश ही मूर्खाें का विकास कर सकती है। युवा विनाश मंत्री साहब नरायन शर्मा, सोहन आजाद महिला विगाड़ मंत्री, रमेशचन्द्र रावत श्रोता भड़काओ मंत्री, प्रेम वर्मा राजर्षि सौन्दर्य विनाश, शिवराम गुप्ता भ्रष्टाचार बढ़ाओ विभाग एवं रामानन्द गुप्ता साहित्य मिटाओ मंत्री बने और पद के दुरूपयोग की शपथ ली। वहीं कर्मचारी विनाश मंत्री बाबूलाल वर्मा ने शपथ ली और कहा कि जाति से जाति को लड़ाने में जिलाधिकारी कितनी मदद कर सकते हैं इस पैमाने को भी उनकी तैनाती में जोड़ा जाना चाहिए। 

 गृहमंत्री शिवकरन सिंह ने कहा कि देश में अशान्ति कायम हो इसके लिए पूरा प्रयत्न किया जायेगा। कामचोर बेकारी बढ़ाओ मंत्री कन्हैया यादव एवं शिक्षा विनाश मंत्री रत्नेश कुमार ने भी शपथ ली और कहा कि हम युवाओं में आक्रोश भरने, उन्हें मार्ग से भटकाने का सफल कार्य करेंगे। कृषि मिटाओं मंत्री धीरेन्द्र वर्मा और सड़क विनाश मंत्री नवीन सिंह राठौर और बाल विनाश एवं परिवार घटाओ मंत्री दीनानाथ शर्मा, युवा विगाड़ मंत्री साहब नरायान शर्मा ने शपथ ली और कहा कि मूर्खाें को हंसाने का काम करेंगे। एण्टीरोमियों बढ़ाओं मंत्री दीपक दिवाकर ने शपथ ली और गीत गाया। इसी प्रकार कवि सनत कुमार अनाड़ी ने परिवार बिगाड़ने का दायित्व लिया। जल जीवन घटाओ मंत्री दिनेशचन्द्र रावत, माफिया बढ़ाओ मंत्री धीरज गुलसिया, ग्राम्य विनाश मंत्री, अब्दुल खालिक ने शपथ ली। मूक बधिर विधवा बढ़ाओ मंत्री केपी सिंह, वन विनाश मंत्री शुभम सैनी, कानून विनाश मंत्री एडवोकेट बृजेश दीक्षित, मच्छर बढ़ाओ मंत्री आदर्श सैनी ने अपने-अपनेे विभागों की प्राथमिकताओं को रखा। अंत में स्पीकर मो सबाह सिंह ने मुर्खिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए सभी मंत्रियों को काम करने के लिए धिक्कारते हुए सभा का समापन किया गया।


Barabanki News
tradition 
unique
government 
Foolistan 
chosen
arrangements 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ