ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: खत्म हुआ इंतजार, स्टेडियम का स्विमिंग पुल बनकर तैयार, 7 से एडमिशन के लिए करें आवेदन

 

Barabanki News... जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के विशेष प्रयासों से केडी सिंह बाबू स्टेडियम में बन रहे तरणताल ( स्विमिंग पूल ) का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जिलाधिकारी ने बताया कि अगले एक सप्ताह में तरणताल (स्विमिंग पूल) क्रियाशील कर दिया जाएगा।

 जिलाधिकारी ने कहा कि स्विमिंग पूल क्रियाशील होने से बहुत से बच्चे जो तैराकी सीखना चाहते हैं उनको काफी सहूलियत मिलेगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर चेंजिंग रूम शौचालय व परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी। 

 जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले 07 अप्रैल से स्विमिंग पूल की एक्टिविटी हेतु एडमिशन शुरू हो जाएंगे, जिसमें दो शिफ्ट में स्विमिंग एक्टिविटी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में एक लर्निंग पूल है और दूसरा ओपन पूल है, जिसको कि बड़ा पुल भी कहते हैं। उन्होंने बताया कि यहां पर महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम भी बनाया गया है।

Barabanki News
wait 
over
swimming pool 
stadium
ready
apply 
admission 
7th


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ