ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: UP बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, 10वीं में अभिषेक कुमार यादव और 12वीं में अंशिका तिवारी ने बढाया मान

 

Barabanki News... UP माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट और हाइस्कूल परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। 10वीं की परीक्षा में जिले के सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र अभिषेक कुमार यादव ने प्रदेश में तीसरी रैंक हासिल की है। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज की अंशिका तिवारी ने प्रदेश में 10वीं रैंक हासिल की है। इस साल हाइस्कलू की परीक्षा में कुल 90.11 फीसदी छतात्र सफल रहे हैं, जबकि इंटर में 81.15 फीसदी छात्र सफल रहे हैं। दोनों परीक्षाओं में हर बार की तरह बालिकओं ने फिर बाजी मारी है। 

 आपको बता दें इस बार की परीक्षा में हाइस्कूल में 7 छात्र मेरिट लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। पहले स्थान पर सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र अभिषेक कुमार यादव रहे हैं। उन्होंनेे उन्होंने 600 में 585 अंक हासिल किए हैं। वो प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहे हैं। इसके बाद श्री साईं इंटर कॉलेज की अंसा फातिमा जेैदी रही हैं। उन्होंने 600 में 585 अंक हासिल किए हैं। अंसा प्रदेश में 11वें स्थान पर रही हैं। इसके बाद महारानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज की गदीर फातिमा और सारिका पांडे रही हैं। दोनों ने 600 में 582 अंक हासिल किए हैं। गदीर फातिमा प्रदेश में 18वें और सारिका पांडे 19वें स्थान पर रही हैं। इसके बाद फतेहपुर के एसएसएमआईसी की छात्रा शुभी वर्मा रही हैं। उन्होंने 500 581 अंक हासिल किए हैं। वो प्रदेश की रैंकिंग में 26वें स्थान पर रही हैं। इसके बाद श्री साईं इंटर कॉलेज की छात्रा वृतिका वर्मा का स्थान रहा है। उन्होंने 600 में 579 अँक हासिल करके प्रदेश में 40वां स्थान लाया है। इसके बाद महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज की छात् कलश वर्मा रही हैं। उन्होंने 600 में 578 अंक लाकर प्रदेश में 52वां स्थान बनाया है। इसके बाद जैदपुर के द मॉर्डन एकेडमी की छात्रा शगुफी मलिक रही हैं। उन्होंने ने भी 600 में से 578 अंक हासलि किए हैं। इंटरमीडिएट में सिर्फ महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज की अंशिका तिवारी ही मेरिट में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। उन्होंने 500 में 480 अंक हासिल किए हैं और 10वें स्थान पर रही हैं। जिले में इस बार भी साईं इंटर कॉलेज और महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज का जलवा कायम रहा है।

The result of UP board exam released, Abhishek Kumar Yadav in 10th and Anshika Tiwari in 12th increased the value



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ