ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: रात भर मृतक के साथ पड़ा रहा सड़क हादसे में घायल शख्स, सुबह हुई जानकारी, तो मचा घर में कोहराम

 

Barabanki News... जिले के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में बीती रात अयोध्या-लखनऊ हाइवे पर अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी बेहोश हो गया। हादसे की जानकारी सुबह हुई, जब बेहोश व्यक्ति को होश आया। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। 

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक असंन्द्रा थाना क्षेत्र के भवनियापुर गांव के 33 वर्षीय राजित राम लखनऊ में किसी व्यक्ति का पेट्रोलियम टैंकर चलाता था। बुधवार को वह बाराबंकी मुख्यालय पर एक पेट्रोल पंप का डीजल लेकर आया था। देर शाम वो वहीं पर टैंकर खड़ा करके बसावन पुरवा के अपने 40 वर्षीय बहनोई मनोज शुक्ला पुत्र रविन्द्र शुक्ल के साथ मोटरसाइकिल से भवनियापुर आ रहा था। तभी लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर लोधे सिंह पुरवा के निकट पीछे से आ रहे किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल समेत दोनों लोग सड़क के नीचे गड्ढे में जा गिरे। गड्ढे में गिरने से राजितराम की मौत हो गई और मनोज बेहोश हो गया। पूरी रात इस घटना की जानकारी किसी को नहीं हो सकी। सुबह करीब 4 बजे जब मनोज को होश आया, तो उसने घर पर मोबाइल से सूचना दी सूचना पाते ही हड़कंप मच गया। आनन फानन परिजन मौके पर पहुंचे तथा पुलिस की सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ