Barabanki News... कोतवाली नगर अंतर्गत बस अड्डा स्थित सिविल चौकी इंचार्ज संजय कुमार यादव अपनी जनहित की भावना के चलते एक बार फिर चर्चाओं में हैं। भाकियू दशहरी के जिलाध्यक्ष निहाल सिद्दीकी के सहयोग से उन्होंने दूर से जनेस्मा महाविद्यालय आने वाली दो गरीब छात्राओं को सायकिल दी है।
बताते दें कि नगर जवाहर लाल महाविद्यालय की बीए द्वितीय व तृतीय वर्ष की छात्राओं की सायकिल परीक्षा के दौरान कहीं गुम हो गई थी। जिससे दोनों छात्राओं की परेशानी पर आसपास के लोगों ने भी ढ़ूंढ़ने का प्रयास किया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे सिविल चौकी इंचार्ज संजय यादव को जब कोतवाली नगर क्षेत्र के जरहरा गांव रॉकी कोमल पुत्री लखन्दर व थाना वा कस्बा जहांगीराबाद की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सीता पुत्री सुरेश की आर्थिक स्थिति का पता चला, तो उन्होंने समाजसेवियों से गरीब छात्राओं की मदद के लिए प्रयास किया। जब युवा समाजसेवी व भाकियू दशहरी जिलाध्यक्ष निहाल सिद्दीकी को इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने मदद का आश्वासन दिया। जिसके बाद सोमवार को अपराह्न भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी संगठन के प्रदेश सचिव और जिलाध्यक्ष निहाल अहमद सिद्दीकी, अयोध्या मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद जुनेद, एडवोकेट आसिफ सभासद, नजर (समाजसेवी) के तरफ से दोनो गरीब छात्राओं को नई सायकिल खरीद कर प्रदान की। नई सायकिल मिलने पर जो असीम खुशी छात्राओं को हुई। मौके पर चौकी इंचार्ज संजय यादव, भाकियू दशहरी अयोध्या मंडल महामंत्री सुशील कुमार यादव, अयोध्या मंडल प्रवक्ता गुलजार वारसी, रंजीत कुमार, मोहम्मद हारुन, मोहम्मद दानिश के साथ साथ सिविल चौकी स्टाफ व तमाम समाजसेवी आदि मौजूद रहे।
The human face of the outpost in-charge, provided new bicycles to poor daughters when their bicycles were stolen

0 टिप्पणियाँ