Barabanki News... जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट के लोकसभागार में नगर विकास विभाग व डूडा के कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने नगर पालिका नवाबगंज व जिले की 13 नगर पंचायतों के विकास कार्यों, सड़क, नाली, जलापूर्ति, पार्क, टैक्सी स्टैंड, व स्कूलों के कायाकल्प के कार्यों की अद्यावधि समीक्षा करते हुए निर्धारित समय में सभी अवशेष कार्यो को शीघ्रता के साथ पूर्ण करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाए। उससे अधिक समय लगाने वाले व कार्यो के प्रति लापरवाह ठेकेदारों पर पेनाल्टी लगाई जाए। इसके उपरांत कार्य न पूरा करने वाले ठेकेदारों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। मत्स्य पालन व अन्य कार्यों हेतु तालाबों की नीलामी सुनिश्चित कराई जाए।
नगरपालिका औऱ नगर पंचायतों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा जिलाधिकारी ने डूडा विभाग से सम्बंधित कार्यों की समीक्षा बैठक करके आवासों के सत्यापन और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान रखें जारी
जिलाधिकारी ने कहा कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत कूड़े को एकत्र करने व उसके निस्तारण के लिये डम्पिंगयार्ड आदि स्थानों की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए साथ ही कूड़े का डोर-टू-डोर कलेक्शन का अभियान निरतंर जारी रखा जाए।
बाजारों को अतिक्रमण मुक्त करने के दिये निर्देश
जिलाधिकारी ने कहा कि नगर पालिका परिषद नवाबगंज सहित जिले की सभी नगर पंचायतों की बाजारों को अतिक्रमण मुक्त किया जाए। सड़कों की पटरियों पर अवैध अतिक्रमण करने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
निराश्रित पशुओं को गोशाला में संरक्षित करने के दिये निर्देश
जिलाधिकारी ने कहा कि नगर पालिका परिषद नवाबगंज सहित जिले की सभी नगर पंचायतों में घूम रहे निराश्रित पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में संरक्षित किया किया जाए और गोशाला में उनके चारे-पानी का समुचित ध्यान रखा जाए।
रैंक में सुधार करने के दिये निर्देश
जिलाधिकारी ने विभिन्न विकास परक योजनाओं सहित नगर पालिका परिषद नवाबगंज और नगर पंचायतों के कार्यों की रैंकिंग में सुधार के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये।
अवैध होर्डिंग्स हटाने के अभियान में तेजी लाने के दिये निर्देश
जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद नवाबगंज सहित जिले की सभी नगर पंचायतों में लगी अवैध होर्डिंग हटाने के लिये चलाये जा रहे अभियान की गति में तेजी लाई जाए।
रेवन्यू जेनरेट करने की बने कार्ययोजना
जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नगर निकायों में रेवन्यू जनरेट करने हेतु कार्ययोजना बनाई जाए जिससे नगर निकायों की आय बढ़ सके और विकास कार्यों को गति मिल सके।
स्टेडियम और जेनेस्मा के सामने बने डंपिंग यार्ड की शिफ्टिंग के निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद नवाबगंज के ईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि बाबू केडी सिंह स्टेडियम और जेनेस्मा पीजी डिग्री कॉलेज के सामने बने कुड़े के डंपिंग यार्ड की शिफ्टिंग किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर की जाए। स्टेडियम में जहां पर डंपिंग यार्ड बना है उसी के पास स्टेडियम के अंदर तरण ताल बना जिससे बदबू आदि की समस्या की सम्भावना हो सकती है इसके अलावा जेनेस्मा पीजी डिग्री कॉलेज के सामने बने कुड़े के डंपिंग यार्ड के कारण छात्रों और राहगीरों को समस्याएं हो रही है इसलिये दोनों स्थानों पर बने डंपिंग यार्ड की किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर शिप्टिंग की जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरुण कुमार सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मधुमिता सिंह, ईओ नगर पालिका नवाबगंज संजय शुक्ला, सहित समस्त नगर पंचायतों के ईओ उपस्थित रहे।
The dumping yard in front of the stadium and Jenesma will be shifted

0 टिप्पणियाँ