ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: सुप्रीमकोर्ट का फैसला जो आए, वक्फ संशोधन बिल मुस्लिमों के हित में-पंकज सिंह

 

Barabanki News... वक्फ संशोधन बिल पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणियों से हुई किरकिरी के बाद अब BJP इस बिल के लिए जन जागरण अभियान चलाएगी। इसके लिए शुक्रवार को जिला कार्यालय पर BJP कार्यकर्ताओं को वर्कशॉप के जरिए प्रशिक्षित भी किया गया है। BJP के प्रदेश उपाध्यक्ष और नोएडा से विधायक पंकज सिंह ने इस कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को जरूरी जानकारी दी है। पंकज सिंह का कहना है कि विपक्ष वक्फ संशोधन बिल पर मुस्मिम समुदाय को गुमराह कर रहे है।


   

BJP जिला दफ्तर पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए पंकज सिंह ने कहा कि BJP सरकार जब भी कोई बिल लेकर आती है, तो उस पर जनता के बीच में चर्चा करती है। ये हमारी और सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ये बिल वाजिब था और उसकी मांग थी। इसलिए ये बिल सरकार लेकर आई है। वक्फ संशोधन बिल पर विपक्ष के सख्त तेवरों के सवाल पर पंकज सिंह ने ने कहा कि विपक्ष वोच बैंक की राजनीति और तुष्टिकरण के लिए इस बिल का विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि हकीकत ये है कि मुस्लिम समुदाय के एक बड़े हिस्से ने इस बिल का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ मुस्मिम समुदाय की बात करता है और उनमें भी सिर्फ कुछ लोगों की बात वो करता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने कभी पसमांदा मुसलमानों की चिंता नहीं की। उन्होंने कहा कि जब से वक्फ बना है पसमांदा और मुसलमानों को इससे दूर रखा है। उन्होंने कहा कि चंद लोगों ने इसकी जिम्मेदारी अपने हाथ में ले रखी थी। जिसकी वजह से बड़ी तादाद में मुस्लिम समाज के लोग इस बिल के समर्थन में आए हैं। उन्होंने ये भी कहा कि इस संशोधन बिल के बाद गरीब और कमजोर मुस्लिम तब्के के लोग इससे जुड़ेंगें और उनका जीवन स्तर इससे बेहतर होगा। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के सवाल पर पंंकज सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ये मामला है। सरकार वहां अपना जवाब देगी, जो लोग वहां गए हैं वो भी अपनी बात रखेंगे। कोर्ट का फैसला भी सामने आएगा, लेकिन सरकार ने जो बिल पास किया है,वो मुस्लिम समुदाय के हित में है।

The decision of the Supreme Court, the Waqf Amendment Bill in the interest of Muslims-Pankaj Singh

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ