Barabanki News... जिले की असन्द्रा थाना पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 1 शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उसे कब्जे से चोरी का एक अदद बैट्रा, एक अदद गैस सिलेण्डर व 02 अदद टेबलेट बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को असन्द्रा पुलिस टीम ने चोरी के मुकदमे में प्रकाश में आये अभियुक्त असन्द्रा थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के कुंवर बहादुर यादव पुत्र राधेश्याम यादव को ग्राम हाजीपुर से गिरफ्तार किया। अभियुक्त की निशांदेही पर चोरी किया गया एक अदद बैट्रा, एक अदद गैस सिलेण्डर व अन्य मुकदमों से सम्बन्धित 02 अदद सैमसंग टेबलेट बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी।
पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्त कुंवर बहादुर यादव द्वारा अपने अन्य साथियों फूलचन्द्र पुत्र पुत्तीलाल निवासी प्यारेपुर सरैया थाना सफदरगंज बाराबंकी, अरविन्द निवासी ग्राम पत्थरपुरवा थाना कोठी के साथ मिलकर रेकी करने के पश्चात रात्रि में स्कूलों में चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है। अभियुक्तगण पिछले साल 29 अक्टूबर की रात असन्द्रा थाना क्षेत्र के इमामगंज में स्थित प्राइमरी पाठशाला से सैमसंग कम्पनी के 02 टेबलेट, एक LED, एक बैट्रा, एक इनवर्टर, एक गैस सिलेण्डर आदि सामान चोरी किया गया था। इस सम्बन्ध में असन्द्रा थाने पर मुकदमा पंजीकृत है। पिछले साल ही 22 नवंबर को रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर में स्थित कम्पोजिट विद्यालय में तथा 2 फरवरी को कोठी थाना क्षेत्र के सरायनजर गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में रसोई का सामान/विद्युत उपकरण आदि चोरी कर लिए गए थे। इस सम्बन्ध में रामसनेहीघाट व कोठी थाने पर केस पंजीकृत है। अभियुक्त कुंवर बहादुर यादव एक शातिर अपराधी व संगठित गिरोह का सरगना है, जिसके विरुद्ध जनपद में विभिन्न अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त कुंवर बहादुर यादव उपरोक्त की हिस्ट्रीशीट खोलने हेतु एचएस खाका तैयार किया जा रहा है तथा अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी का भी प्रयास किया जा रहा है।
The clever thief who targeted schools was caught, police is preparing a blueprint for HS

0 टिप्पणियाँ